jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरा को हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की सौगात, CM सुक्खू ने किए कई बड़े ऐलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरा को हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की सौगात, CM सुक्खू ने किए कई बड़े ऐलान
राज्यहिमाचल प्रदेश

देहरा को हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की सौगात, CM सुक्खू ने किए कई बड़े ऐलान

News Desk
Last updated: August 30, 2026 8:53 am
News Desk
Share
SHARE

देहरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डलठोर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

सीएम की बड़ी घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
  • ने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डलठोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी प्रशासनिक सेवाएं

डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व, प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी मामलों, प्रशासनिक शिकायतों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अब देहरा स्थित एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों की परेशानी कम होगी। नए कार्यालय से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी और विकास कार्यों की निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।

कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सेवाएं

वहीं, कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से रात के समय अचानक बीमार पड़ने वाले मरीजों, दुर्घटना और आपात स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को छोटी-बड़ी आपात स्थितियों में दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

1,012 मछुआरा परिवारों को वित्तीय सहायता

सीएम सुक्खू ने शनिवार को डाडासीबा में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मछुआरा परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपना सुखी परिवार योजना की प्रक्रिया तेज

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिल सके।

हेलीपैड पर विधायक पत्नी ने किया स्वागत

इससे पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डलठोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

चनौर मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

ये आधारशिला रखी

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के बाड़ी में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.80 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडासीबा के विज्ञान खंड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा जसवां-परागपुर क्षेत्र में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क कार्यों तथा 37 लाख रुपये की लागत से अलोह में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्नर, कमलेश ठाकुर,  पूर्व विधायक योगराज, महाधिवक्ता अनूप रतन, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी प्रशासनिक सेवाएं

डाडासीबा में एसडीएम कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व, प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी मामलों, प्रशासनिक शिकायतों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अब देहरा स्थित एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों की परेशानी कम होगी। नए कार्यालय से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी और विकास कार्यों की निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है।

कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सेवाएं

वहीं, कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से रात के समय अचानक बीमार पड़ने वाले मरीजों, दुर्घटना और आपात स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को छोटी-बड़ी आपात स्थितियों में दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

1,012 मछुआरा परिवारों को वित्तीय सहायता

सीएम सुक्खू ने शनिवार को डाडासीबा में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3500-3500 रुपये की वित्तीय सहायता भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मछुआरा परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये आधारशिला रखी

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के बाड़ी में 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.80 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडासीबा के विज्ञान खंड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा जसवां-परागपुर क्षेत्र में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क कार्यों तथा 37 लाख रुपये की लागत से अलोह में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्नर, कमलेश ठाकुर,  पूर्व विधायक योगराज, महाधिवक्ता अनूप रतन, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा
    Next Article मुख्य हेडिंग: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बनेगी ठोस नीति, शोषण रोकने की दिशा में काम कर रही सरकार: CM सुक्खू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त ने लगाया धार्मिक संस्थाओं की छवि खराब करने का आरोप

    अमृतसर: अकाल तख्त ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

    नई दिल्ली : दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO की तलाश शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

    राम मंदिर दान चोरी को लेकर छिड़े विवाद के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सीईओ की नियुक्ति…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा, CM सुक्खू बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल्लू अस्पताल में डिलीवरी के बाद 23 वर्षीय महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत का…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरा को हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की सौगात, CM सुक्खू ने किए कई बड़े ऐलान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password