jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव

Tripty Srivastava
Last updated: January 12, 2026 7:52 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चार दिन पहले हुए तांत्रिक विजय सिंह की हत्या का पुलिस सनसनीखेज खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े और ईंटे समेत अन्य सामान बरामद किया है. घटना को अंजाम देने के शव को ईंटों में बांधकर कुएं फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

पूरा मामला अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास का है, जहां गुरुवार की सुबह प्रतापगढ़ के रहने वाले व्यवसायी और तांत्रिक का नाले के किनारे सिर कटा शव मिला था. घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह चार आरोपी राजन सोनकर उर्फ निरहू, सौरभ सोनकर, प्रदीप उर्फ तूफानी सोनकर और अजय सोनकर को गिरफ्तार कर लिया.

तांत्रिक पैसों का बना रहा था दबाव

यह चारों आरोपी जायस कस्बे के ही मोहल्ला गोरियाना के रहने वाले हैं. पूछताछ में मुख्य आरोपी राजन सोनकर उर्फ निरहू ने बताया कि वह और उसकी मां विजय सिंह से झाड़ फूंक कराया करते थे. झाड़ फूंक से राजन की तबीयत और बिगड़ने लगी. झाड़ फूंक में काफी पैसा भी बर्बाद हो गया. इसके बाद भी तांत्रिक की ओर से लगातार उससे पैसे की डिमांड की जा रही थी. आरोप है कि जब राजन ने उसे पैसे देने की मना किया तो विजय ने उस पर जिन्न-भूत छोड़ दिया.

योजना बनकर की हत्या

इसी बात से परेशान होकर उसने अपने साथी सौरभ, प्रदीप और अजय के साथ मिलकर तांत्रिक की हत्या का प्लान बनाया था. योजना के अनुसार, 8 जनवरी को आरोपियों ने एक वैन को किराया पर लिया. शाम को जायस रेलवे स्टेशन रोड पर राजन की मुलाकात विजय सिंह से हुई. इस दौरान राजन ने अपनी समस्या विजय सिंह को बताई. इसके बाद विजय सिंह ने कहा कि उसे देवा शरीफ चलना पड़ेगा और राजन तैयार हो गया.

सिर को धड़ से किया अलग

पांचों लोग रात 10 बजे ओमनी वैन से पहले तय से योजना के तहत मोजमगंज पुल के पास पहुंचे. इसके बाद गाड़ी में रखे गंडासे से हमला कर तांत्रिक के सिर को धड़ से अलग कर दिया. मृतक की पहचान छुपाने के लिए धड़ को नाले में फेंक दिया, जबकि सिर को एक बोरी में ईटों के साथ भरकर घर के पास स्थित पुराने कुएं में डाल दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यूपी में बड़ा आयोजन, युवा होंगे सम्मानित, स्टेडियमों का भी शुभारंभ
Next Article बस्ती में सनकी युवक की करतूत…कुत्ते ने काटा तो उसे और उसके 12 बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ की आशंका से सरकार अलर्ट

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ की आशंका से सरकार अलर्ट नई दिल्ली, 24 जुलाई…

3 Min Read
लाडो लक्ष्मी योजना
राज्यहरियाणा

हरियाणा में महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2100 रुपए: लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ ये बदलाव

हरियाणा सरकार ने पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव करते हुए लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली राशि…

3 Min Read
हरियाणा

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा हिसार। यूट्यूबर और सोशल…

3 Min Read
कांवड़ यात्रा 2025
उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य

कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य 📍…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password