jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी

News Desk
Last updated: August 20, 2026 8:55 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में करीब 25 साल से बंद लॉटरी व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। वित्त विभाग के तहत निदेशालय कोषागार, लेखा एवं लॉटरी ने पेपर और ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री के लिए सोल सेलिंग एजेंट नियुक्त करने को ई-टेंडर जारी कर दिया है। सरकार ने लॉटरी संचालन को डिजिटल, पारदर्शी और कड़े नियमन के तहत चलाने की तैयारी की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

टेंडर की शर्तों के मुताबिक प्रतिदिन अधिकतम 12 लॉटरी ड्रॉ आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा साल में तीन बंपर ड्रॉ होंगे। राष्ट्रीय महत्व के दिनों 26 जनवरी, 15 अगस्त और दो अक्टूबर को ड्रॉ आयोजित नहीं किया जाएगा।

सभी ड्रॉ हिमाचल प्रदेश के किसी सार्वजनिक स्थान पर ड्रॉ जजों की मौजूदगी में होंगे। स्वतंत्र पर्यवेक्षकों और अधिकृत अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। डिजिटल ड्रॉ सिस्टम अपनाने का विकल्प भी रखा गया है।

सरकार को हर साल करोड़ों का राजस्व

सोल सेलिंग एजेंट को सरकार को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस देनी होगी। इसमें हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा एजेंट को न्यूनतम छह करोड़ रुपये की वार्षिक गारंटीड राशि (एमजीए) देनी होगी। लॉटरी के कुल कारोबार पर कम से कम दो प्रतिशत रेवेन्यू शेयर की बोली लगानी होगी। सबसे अधिक रेवेन्यू शेयर की बोली लगाने वाले तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाता को एच-1 घोषित किया जाएगा।

सरकार ने एजेंट के लिए 30 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी अनिवार्य की है। यह राशि शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक की अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी अथवा एफडीआर के रूप में देनी होगी। प्रत्येक पेपर या ऑनलाइन ड्रॉ के लिए पांच हजार रुपये ड्रॉ खर्च भी एजेंट को देना होगा।

दो साल का होगा अनुबंध

चयनित एजेंट के साथ दो वर्ष का अनुबंध किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर सरकार अपने विवेक से इसे दो वर्ष और बढ़ा सकती है। लॉटरी संचालन के लिए एजेंट को स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) गठित करना होगा। बिक्री, वितरण, डिजिटल भुगतान, रिकॉर्ड-कीपिंग और वित्तीय लेनदेन इसी व्यवस्था के तहत किए जाएंगे। इससे प्रत्येक लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड और ऑडिट ट्रेल उपलब्ध रहेगा।

दो करोड़ ईएमडी, पांच लाख टेंडर फीस

टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों को दो करोड़ रुपये की ईएमडी जमा करनी होगी। टेंडर फीस पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले तकनीकी बोली के आधार पर कंपनियों के अनुभव, वित्तीय क्षमता और तकनीकी योग्यता की जांच होगी। इसके बाद पात्र कंपनियों की वित्तीय बोली खोली जाएगी।

14 सितंबर अंतिम तिथि

ई-टेंडर 19 अगस्त को जारी किया गया। बोली दस्तावेज 14 सितंबर शाम चार बजे तक जमा किए जा सकेंगे। प्री-बिड सवाल 28 अगस्त तक भेजे जा सकेंगे और 29 अगस्त को कसुम्पटी, शिमला में प्री-बिड बैठक होगी। ऑनलाइन बोली जमा करने की प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू होगी।

तकनीकी बोली 15 सितंबर को खोली जाएगी। वित्तीय बोली खोलने की तारीख बाद में घोषित होगी। चयनित एजेंट को वित्तीय बोली खुलने के 30 दिन के भीतर लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर लॉटरी संचालन शुरू किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article IFS प्रशिक्षुओं से बोले CM धामी- वन अधिकारी केवल प्रशासक नहीं, ‘प्रकृति के प्रहरी’ हैं
    Next Article हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने बजट को हिमाचल-विरोधी और संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    शिमला। 16वें वित्तायोग की रिपोर्ट से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का अर्थ तंत्र प्रभावित हुआ है। वित्तायोग की रिपोर्ट में राज्यों को…

    4 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता?

    दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता? 📅 तारीख: 6 जून 2025📍 स्थान: नई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 9.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की दिसंबर किश्त जारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में सजा तीज का रंग, गीत-नृत्य और रैंप वॉक ने बांधा समां

    देहरादून। लाडपुर-तपोवन रोड स्थित ब्लाक सभागार में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लोक संस्कृति का संदेश देते हुए गीत और…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password