jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार की शताब्दी समारोह में मानव कल्याण का संदेश दिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार की शताब्दी समारोह में मानव कल्याण का संदेश दिया
उत्तराखंडराज्य

अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार की शताब्दी समारोह में मानव कल्याण का संदेश दिया

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 10:59 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान को स्मरण किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

गृह मंत्री ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर करते हुए आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। उन्होंने समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों को सुदृढ़ किया तथा “व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण” के विचार को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने आचार्य जी के संदेश “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” को मानव कल्याण का मूल मंत्र बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में देश की कार्य-संस्कृति और सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है और आज भारत को उसकी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और मूल्यों के लिए विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। स्वामी विवेकानंद और अरविंद घोष के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के उत्कर्ष से ही मानवता का उत्कर्ष सुनिश्चित होगा।

श्री शाह ने कहा कि देवभूमि हरिद्वार में कदम रखते ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है और गायत्री मंत्र व्यक्ति के भीतर सद्भाव, राष्ट्र सेवा और मानव कल्याण की चेतना जाग्रत करता है। उन्होंने युवाओं से आत्म-सुधार को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गायत्री परिवार एक वटवृक्ष के समान है, जो आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार कर समाज को शांति और सकारात्मकता की छाया प्रदान कर रहा है।

श्री धामी ने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए स्वरूप में पुनः स्थापित कर रहा है और सनातन संस्कृति का विराट संदेश विश्व तक पहुँचे, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने गायत्री परिवार को समाज में आध्यात्मिक जनजागरण का सशक्त माध्यम बताया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से डॉ. चिन्मय पांड्या ने कहा कि संस्थान का मूल दर्शन समाज से विमुख होना नहीं, बल्कि समाज में रहकर मानव कल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार वेद, उपनिषद और गीता से प्रेरणा लेते हुए आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा, प्रशिक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्र धर्म की रक्षा आवश्यक है।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मदन कौशिक सहित देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में गायत्री साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी का बड़ा आदेश, अनावश्यक नियम हटेंगे; आम आदमी के लिए सिस्टम होगा आसान
Next Article उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड की पारंपरिक तांबे की शिल्प कला और कारीगरों की दक्षता भारत पर्व में प्रदर्शित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

हरियाणा

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा हिसार। यूट्यूबर और सोशल…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ | जिले…

2 Min Read
मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

2 Min Read
खेल प्रतिभाओं
राज्यहरियाणा

स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और सुविधाओं का आंकलन अब डिजिटल पोर्टल के जरिए

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार की शताब्दी समारोह में मानव कल्याण का संदेश दिया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password