साथियों, UGC रोलबैक की लड़ाई को लेकर हमारे सहयोगी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री अंशुमन ठाकुर जी* को मथुरा पुलिस द्वारा मथुरा टोल पर रोके जाने की सूचना है।
भारतीय किसान यूनियन मंच अपने सहयोगी संगठन के साथ लगातार UGC के मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में हम सभी की जिम्मेदारी है कि एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।
*अतः सभी साथियों को निर्देशित किया जाता है कि आज सुबह ठीक 10 बजे भारतीय किसान यूनियन मंच के केंद्रीय कार्यालय, शाहपुर पर भारी से भारी संख्या में पहुंचें।* सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
वहीं से एकजुट होकर आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा और अंशुमन ठाकुर जी के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने तक आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
*याद रहे, यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और न्याय की लड़ाई है।*
✊ किसान एकता जिंदाबाद!
✊ भारतीय किसान यूनियन मंच जिंदाबाद!
✊ UGC रोलबैक की लड़ाई जिंदाबाद!

