jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद
उत्तर प्रदेशराज्य

बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 6:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

संत प्रेमानंद महाराज के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में लापता युवकों की तलाश को लेकर उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. अलग-अलग राज्यों से परिवार अपने बच्चों की जानकारी जुटाने के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के गोपालगंज से एक परिवार अपने 18 वर्षीय बेटे अभिनंदन यादव की तलाश में आश्रम पहुंचा. परिजनों के अनुसार, 25 जुलाई को वृंदावन आने के बाद अभिनंदन लापता हो गया था. मामले में पहले ही गुमशुदगी दर्ज करायी जा चुकी है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मेरठ के परिवार ने आश्रम के बाहर किया प्रदर्शन

इससे पहले मेरठ के परतापुर निवासी नेत्रपाल अपने 20 वर्षीय बेटे प्रिंस की तलाश में श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे थे. सोमवार को उन्होंने बेटे की तस्वीर दिखाते हुए आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया. मंगलवार को नेत्रपाल का परिवार एक बार फिर आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गया.

पुलिस ने परिवार को चौकी ले जाकर समझाया

धरने के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने परिवार को समझाया और उन्हें रमणरेती पुलिस चौकी ले गयी. पुलिस ने परिजनों को प्रिंस की तलाश कराने का भरोसा दिया. इससे पहले हाथरस और कासगंज से भी परिजन अपने बच्चों की तलाश में वृंदावन पहुंच चुके हैं.

25 जुलाई को परिवार के साथ वृंदावन आया था अभिनंदन

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कुंभी टोला निवासी विनोद यादव अपने परिवार के साथ बेटे अभिनंदन यादव की तलाश में श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे. विनोद यादव के मुताबिक, वह 25 जुलाई को परिवार के साथ वृंदावन घूमने और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आये थे. दर्शन के बाद उनका 18 वर्षीय बेटा अभिनंदन अचानक लापता हो गया.

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों ने अभिनंदन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिवार ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करा रखी है. मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अभिनंदन यादव की गुमशुदगी का पोस्टर जारी कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

साध्वी इंदुलेखा ने पुलिस को दी तहरीर

इसी बीच साध्वी इंदुलेखा ने भी पुलिस को तहरीर देकर कथित अभद्रता और धमकी की शिकायत की है. साध्वी के अनुसार, 3 अक्टूबर को वह श्रीराधा केलिकुंज में मीडिया से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी कही गयी है.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने का आरोप

साध्वी इंदुलेखा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि घटना से उन्हें मानसिक परेशानी हुई है और अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से शिकायत की है. साध्वी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि साध्वी इंदुलेखा की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. वहीं, लापता अभिनंदन यादव और मेरठ के प्रिंस की तलाश को लेकर भी परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस की तलाश और जांच जारी है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना अभी बैरिकेडिंग तोड़ देते’, हिरासत में लिए जाने पर भड़के अखिलेश यादव
    Next Article वृंदावन में टैंक साफ करते वक्त गैस रिसाव के चपेट में आए छात्र, 4 की हुई मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कृषि एवं बागवानी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: कृषि एवं बागवानी आयोग के गठन की घोषणा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में किसानों और बागवानों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के उद्देश्य से कृषि एवं बागवानी आयोग का गठन…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

    हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री गौलापार पहुंचकर उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हमीरपुर: रपटा पार करते समय बहा बेटा, बचाने नदी में कूद गया पिता, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, परिजन बेहाल

    हमीरपुर : मौदहा कोतवाली क्षेत्र से निकली श्यामनाला नदी में गिरे बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बहे…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

    पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने  बताया कि ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password