jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हमीरपुर: रपटा पार करते समय बहा बेटा, बचाने नदी में कूद गया पिता, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, परिजन बेहाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हमीरपुर: रपटा पार करते समय बहा बेटा, बचाने नदी में कूद गया पिता, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, परिजन बेहाल
उत्तर प्रदेशराज्य

हमीरपुर: रपटा पार करते समय बहा बेटा, बचाने नदी में कूद गया पिता, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, परिजन बेहाल

News Desk
Last updated: September 13, 2026 4:10 pm
News Desk
Share
SHARE

हमीरपुर : मौदहा कोतवाली क्षेत्र से निकली श्यामनाला नदी में गिरे बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बहे पिता का शव करीब 20 घंटे बाद पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने रविवार सुबह बरामद कर लिया है. शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा मिला.

Contents
About The AuthorNews Desk

उरदना गांव निवासी रामकिशोर उर्फ डगरू शनिवार दोपहर अपने बेटे मोहित (12) के साथ श्यामनाला नदी किनारे बकरियां चराने गए थे. पिता-पुत्र नदी पर बने रपटा को पार कर रहे थे. इसी दौरान मोहित का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया. नदी के तेज बहाव में बेटे को बहता देख रामकिशोर ने नदी में छलांग लगा दी. रामकिशोर ने किसी तरह बेटे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के साथ शनिवार देर रात तक नदी में खोजबीन की, लेकिन रामकिशोर का पता नहीं चल सका. रविवार सुबह एनडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब 10 बजे रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में रामकिशोर का शव फंसा मिला. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि श्यामनाला नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. रविवार सुबह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ग्राम प्रधान प्रभात यादव के मुताबिक रामकिशोर के दो बेटे और 18 वर्षीय एक बेटी है. उसके हिस्से में करीब डेढ़ बीघा जमीन है. परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी और चरवाही का काम करता था. रामकिशोर की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. तहसीलदार धनंजय कुमार के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक, दूसरे चरण की चारधाम यात्रा तैयारियों पर हुआ मंथन
    Next Article इंडोनेशिया में 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज डूबा, 130 यात्री लापता, 6 की मौत; सर्च ऑपरेशन जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    डिजिटल टिकटिंग
    पंजाबराज्य

    पंजाब डिजिटल टिकटिंग लॉन्च के साथ नकदी-रहित, तकनीक-आधारित सार्वजनिक परिवहन की ओर कदम

    आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में अपने निर्णायक कदम जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सपा पर बोला बड़ा हमला

    वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक समरसता अभियान…

    3 Min Read
    Editorialदिल्ली

    “विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ट्रस्ट का शुभारंभ — कलराज मिश्र ने किया समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आह्वान”

    नई दिल्ली: भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश, श्री कलराज मिश्र दद्वारा स्थापित विश्व ब्राहमण कल्याण परिषद इस्ट ने औपचारिक…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ने के निर्देश, स्थानीय अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में संचालित ग्रोथ सेंटर्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हमीरपुर: रपटा पार करते समय बहा बेटा, बचाने नदी में कूद गया पिता, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव, परिजन बेहाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password