jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना अभी बैरिकेडिंग तोड़ देते’, हिरासत में लिए जाने पर भड़के अखिलेश यादव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना अभी बैरिकेडिंग तोड़ देते’, हिरासत में लिए जाने पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेशराज्य

‘स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना अभी बैरिकेडिंग तोड़ देते’, हिरासत में लिए जाने पर भड़के अखिलेश यादव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 6:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को नई दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। इस पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है वरना अभी बैरिकेडिंग फांद जाते। बता दें कि अगस्त 2025 में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विपक्षी नेताओं ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। तब सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांद गए थे। अखिलेश के बैरिकेडिंग फांदने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने पर कहा कि लोकतंत्र में आम लोगों को भरोसा होता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा। वह हमें न्याय देगा। उसकी विश्वसनीयता साफ होगी लेकिन इधर देखने को मिला है कि जब से बीजेपी की सरकार आई है, चुनाव आयोग निष्पक्ष ढंग से काम नहीं कर रहा है। वह बीजेपी के लिए काम कर रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि जो बीजेपी का सदस्य है वह वोटर बन सकता है। जो बीजेपी का सदस्य है वो भारत का नागरिक बन सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग यह किस तरह का व्यवहार कर रहा है?

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हमें हिरासत में लेकर कहीं दूर ले जाया जा रहा है। शायद ज्ञानेश कुमार के पास ही ले जा रहे हैं, ताकि वे खुद अपने हाथों से अपना इस्तीफा हमें सौंप सकें। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में फार्म-7 के जरिए बड़े पैमाने पर हेराफेरी हो रही थी। हम लोगों ने इसे पकड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने बंगाल का पूरा चुनाव लूट लिया। भाजपा केवल एक जगह से बेईमानी नहीं करती है। उनके पास बहुत पैसा है। वे फोर्स का इंतजाम करते हैं। अपनी विचारधारा के लोगों को वोट वाले दिन लगाते हैं।

हाल ही में चर्चा में रहा ‘प्रोजेक्ट कुबेर’ किस संस्था ने शुरू किया गया था?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह बात साफ हो गई है कि भाजपा को अपने बड़े-बड़े कार्यालय नहीं बनाने चाहिए। सुना है, दिल्ली में भी बड़ा कार्यालय बनाया है। भाजपा को चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए। वहीं से कार्यालय चलाना चाहिए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी कार्यालय एक तरह से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इनका इलाज करेगी। पीडीए के लोग जागरूक हैं। उनके अंदर पीड़ा है। उन्हें पीड़ित किया गया है। दुखी और अपमानित किया गया है। पीडीए के लोग मिलकर लोकतंत्र को बचाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आजम खान के करीबी सपा विधायक नसीर अहमद से ED की 7 घंटे पूछताछ, जौहर ट्रस्ट को लेकर हुए सवाल
    Next Article बेटे की तलाश में एक और परिवार पहुंचा प्रेमानंद आश्रम, वृंदावन पुलिस से मांगी मदद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिम को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक प्रस्तावित है। इस…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ का निवेश और 5 लाख नए रोजगार

    चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनवेस्ट पंजाब…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से नांगल चौधरी तक, हरियाणा में बड़े प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार

    चंडीगढ़। फरीदाबाद में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में विश्व स्तरीय आइकानिक टावर बनाया जाएगा। पिंजौर की हवाई पट्टी का…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद समेत मेरठ मंडल के 6 जिलों में संक्रामक रोगों का प्रकोप, सर्वे पर भी उठे सवाल

    गाजियाबाद। शासन स्तर से आये दिन जारी होने वाले दिशा निर्देशों के बाद भी एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना अभी बैरिकेडिंग तोड़ देते’, हिरासत में लिए जाने पर भड़के अखिलेश यादव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password