jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अनुराग ठाकुर को फिर मिला संसदीय सम्मान, उनकी अध्यक्षता वाली समिति को संसद रत्न पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अनुराग ठाकुर को फिर मिला संसदीय सम्मान, उनकी अध्यक्षता वाली समिति को संसद रत्न पुरस्कार
राज्यहिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर को फिर मिला संसदीय सम्मान, उनकी अध्यक्षता वाली समिति को संसद रत्न पुरस्कार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 10, 2026 8:17 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान व इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित डा. अम्बेदकर इंटरनैशनल सैंटर में आयोजित 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में मूल रिपोर्टों की प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में प्रदान किया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाली समिति इस वर्ष संसद के दोनों सदनों की चयनित चार संसदीय समितियों में शामिल है, जिन्हें संसद की प्रभावी निगरानी और उत्कृष्ट कार्य के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए जूरी सदस्यों तथा प्राइम प्वाइंट फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह सम्मान समिति के सभी सदस्यों तथा समिति सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, गहन शोध, निरंतर परिश्रम व प्रभावी संसदीय निगरानी का परिणाम है।

64 बैठकें और 29 व्यापक रिपोर्टें

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में कोयला, खान व इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने जून, 2024 से अब तक 64 बैठकें आयोजित कर 29 व्यापक रिपोर्टें प्रस्तुत की हैं। समिति ने महत्वपूर्ण रणनीतिक विषयों पर गहन अध्ययन व समीक्षा की है। समिति का कार्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा, खनिज संसाधनों की उपलब्धता, औद्योगिक विकास व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों से सीधे जुड़ा हुआ है। समिति की रिपोर्टों में दीर्घकालिक आर्थिक एवं बुनियादी ढांचे की मजबूती से जुड़े विषयों पर ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।

संसदीय जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका

अनुराग ठाकुर वर्तमान में कोयला, खान व इस्पात संबंधी स्थायी समिति की अध्यक्षता के अलावा लोक लेखा समिति तथा विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह वन नेशन, वन इलैक्शन पर संयुक्त संसदीय समिति, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति तथा विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संसदीय निकायों में योगदान दे रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी संसदीय कूटनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा वह भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष हैं तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संसदीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

संसदीय उपलब्धियों का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड

अनुराग ठाकुर को इससे पहले 2019 में व्यक्तिगत रूप से संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में ही उन्हें उनके प्रभावशाली सामाजिक कार्यों के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वहीं वर्ष 2011 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद पुरस्कार प्राप्त हुआ था, जबकि 2014 में विश्व आर्थिक मंच ने उन्हें यंग ग्लोबल लीडर के रूप में मान्यता दी थी। बता दें कि अनुराग ठाकुर को प्राप्त यह नया सम्मान उनके सक्रिय, परिणामोन्मुख व प्रभावी संसदीय कार्य की निरंतरता को दर्शाता है। इसी के साथ उनके नेतृत्व वाली संसदीय समिति को मिला संसद रत्न पुरस्कार हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला
    Next Article डिग्री मंजिल नहीं, नई जिम्मेदारी की शुरुआत, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    IPU महासभा में बोले अनुराग ठाकुर: “दिव्यांगजनों के अधिकार दान या कल्याण नहीं, मौलिक मानवाधिकार हैं”

    हमीरपुर: तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं इंटर पार्लियामैंटरी यूनियन महासभा के दौरान भारत ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और सशक्तिकरण…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

    हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकार संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में साहित्य और पत्रकारिता का अनूठा संगम टर नोएडा/गौतमबुद्धनगर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आईएमएस में खेला गया डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग का फाइनल

    नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू 16 अगस्त को अति गरीब परिवारों से करेंगे सीधा संवाद, जरूरत के आधार पर बनेगा विकास का खाका

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 16 अगस्त को नादौन में हमीरपुर जिले में चयनित अति गरीब परिवारों से…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अनुराग ठाकुर को फिर मिला संसदीय सम्मान, उनकी अध्यक्षता वाली समिति को संसद रत्न पुरस्कार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password