jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
उत्तर प्रदेशराज्य

करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 7:11 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकार संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में साहित्य और पत्रकारिता का अनूठा संगम

टर नोएडा/गौतमबुद्धनगर | 16 सितंबर 2026

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के तत्वावधान में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, ग्रेटर नोएडा में पत्रकार संगोष्ठी एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक चेतना के इस गरिमामय आयोजन में देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं पत्रकारों ने प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय कवयित्री मधु मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पंडित सुरेश नीरव जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने साहित्य और हिंदी पत्रकारिता के अंतर्संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि साहित्य और पत्रकारिता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। साहित्य समाज के शाश्वत सत्य, मानवीय संवेदनाओं और जीवन-मूल्यों को स्वर देता है, जबकि पत्रकारिता समकालीन यथार्थ, घटनाक्रम और जनसरोकारों का दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

पंडित सुरेश नीरव ने कहा कि मुद्रित, इलेक्ट्रॉनिक तथा ऑनलाइन माध्यमों के विस्तार से पत्रकारिता का स्वरूप व्यापक हुआ है, किंतु विश्वसनीयता, निष्पक्षता, तथ्यपरकता और बाजारगत दबाव जैसी चुनौतियाँ भी बढ़ी हैं। उन्होंने पत्रकारों से साहस, सत्यनिष्ठा और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साहित्य पत्रकारिता के अंतर्मन को संवेदनशील बनाता है और पत्रकारिता साहित्य की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक ने वर्तमान हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के समक्ष सत्य को प्रभावशाली एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करना तथा समाचार माध्यमों की विश्वसनीयता बनाए रखना है। बदलते मीडिया परिवेश में तथ्य-सत्यापन, निष्पक्षता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में भव्य कवि सम्मेलन हुआ। कवयित्री रचना दीक्षित सहित देश-विदेश से जुड़े कवियों एवं साहित्यकारों ने हिंदी की महिमा, भारतीय संस्कृति, मातृभाषा के गौरव, अध्यात्म, विज्ञान और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया।

आयोजन में सहारनपुर से आये प्रतिष्ठित कवि विनोद भृंग, राजपाल यादव ‘राज’, उपमा गुप्ता, महेश अद्याना ‘मधुर’, प्रमिला भारद्वाज व्यास, प्रतीक्षा तिवारी, आर. एन. सिंह, के. पी. चौहान, भूदत्त शर्मा, अलका शर्मा, उमानाथ त्रिपाठी, गीता रस्तोगी, डॉ. प्रेमलता नीलम, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा, डॉ. रवींद्र कीर्ति, डॉ. सुनीति रावत, डॉ. एन. झा, मृत्युंजय दीक्षित, रूपचंद्र झा ‘मयंक’, बोधिसत्व गौतम, दया सिन्हा, विमल बहुगुणा, यज्ञपाल सिंह ‘यश’, डॉ. श्रद्धानंद झा, नीलम पाठक, गिरिजा कुलश्रेष्ठ, ऋषि सिन्हा, अजय शर्मा, दीपशिखा रावल तथा डॉ. नरेंद्र प्रसाद ‘प्राची’ सहित अनेक साहित्यकारों एवं कवियों ने सहभागिता की।

अमेरिका, चीन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कुवैत और सऊदी अरब से जुड़े प्रवासी साहित्यकारों ने ऑनलाइन सहभागिता की। अमेरिका से सुभाष चंद्र लखेड़ा एवं आनंद कुमार वर्मा, चीन से सुनीता चौहान एवं चिन्मय चतुर्वेदी, स्विट्जरलैंड से शाश्वती दीक्षित, जर्मनी से शरद गुप्ता एवं प्रकाश स्वरूप, कुवैत से संगीता चंद्र गुप्ता एवं उमेश चंद गैरोला तथा सऊदी अरब से डॉ. अजीत वर्मा, सुनीता माहेश्वरी, सुरेंद्र कुमार सैनी, अमीना खातून एवं अब्बास हैदर सहित अनेक रचनाकार जुड़े। आयोजन ने हिंदी साहित्य, पत्रकारिता और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद को नई ऊर्जा प्रदान की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद
    Next Article सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, पंचायत सहायकों की सैलरी बढ़कर हुई 9000 और महिलाओं को मिलेगा मातृत्व अवकाश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में हाईटेक हुआ सट्टा नेटवर्क, WhatsApp-टेलीग्राम और म्यूल अकाउंट से चला रहे धंधा

    पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिले में हाल कें दिनों में भंडाफोड़ किए गए कुछ अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क अब पहले से कहीं…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 1000 रोगी मित्रों की भर्ती, अब 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन; मिलेगा 15 हजार मानदेय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों और खासकर बुजुर्गों की मदद के लिए प्रस्तावित रोगी मित्रों की भर्ती में अब…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: खाना नहीं परोसने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बालोद में आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला…

    2 Min Read
    होमगार्ड वर्दी
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होमगार्ड वर्दी घोटाले में तत्काल निलंबन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password