jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 10, 2026 8:12 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी आलाकमान के आमंत्रण पर ही मंत्री दिल्ली गए हैं। मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी है तो मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होगा। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक को मंत्रिमंडल के भविष्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली से बाहर थे इसलिए उनके साथ बैठक नहीं हो पाई, ऐसे में आज बैठक होने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी नेताओं ने मुलाकात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात हो सकती है। नए मंत्री के साथ फेरबदल पर भी फैसला होने की संभावना है।

ये मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष और सीएम दिल्ली में

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री बीते रोज दिल्ली चले गए थे, जबकि उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।

बुधवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। अब हिमाचल के छह मंत्री दिल्ली में हैं।

खरगे से हुई मुलाकात

बताया जा रहा है रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हिमाचल के नेताओं की मुलाकात हुई है। एक-एक कर नेताओं ने अपनी बात रखी है। आज राहुल गांधी से मुलाकात संभव है।

2027 के मद्देनजर होगा बदलाव

सरकार व संगठन में जो भी बदलाव होगा वह 2027 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए ही किया जाएगा। सरकार में नया मंत्री बनेगा वहीं संगठन में भी कई नेताओं को पद मिलेंगे।

सुंदर और आशीष दिल्ली में

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने की घोषणा भले ही कर चुके हैं, लेकिन अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। मंत्री पद के लिए अन्य दावेदारों की सक्रियता ने मामला और पेचीदा कर दिया है। दिल्ली में होने वाली चर्चा के बाद ही तय होगा कि सुंदर ठाकुर की ताजपोशी होगी या समीकरण कोई नया मोड़ लेंगे। सुंदर ठाकुर के अलावा आशीष बुटेल भी दिल्ली में ही हैं।

दो मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा

बड़ा सवाल यही है कि विस्तार के साथ सिर्फ नई नियुक्ति होगी या मौजूदा मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में दो मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा है। वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी देने का विकल्प भी सामने है।

शिमला संसदीय क्षेत्र से तीन मंत्री होने के कारण यहां से भी एक मंत्री की छुट्टी की अटकलें लग रही हैं। अब अगले निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक वन-टू-वन होगी या सामूहिक, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अब कल वापसी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का बुधवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब सभी नेता कल यानी वीरवार को शिमला लौटेंगे। 11 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में दिल्ली बैठक के बाद यदि हाईकमान कोई फैसला करता है तो उसका असर सीधे हिमाचल की राजनीति पर दिखाई दे सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार होगा, फेरबदल होगा या दोनों इसका फैसला अब दिल्ली के दरबार में होना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट
    Next Article अनुराग ठाकुर को फिर मिला संसदीय सम्मान, उनकी अध्यक्षता वाली समिति को संसद रत्न पुरस्कार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ को बड़ी कामयाबी, 20 कंपनियों के निवेश प्रस्ताव; गोदरेज सबसे आगे

    चंडीगढ़। ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आउटरीच अभियान के दूसरे दिन करीब 20 कंपनियों ने हरियाणा में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

    लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले – “भारत के जवानों के शौर्य का लोहा दुनिया ने माना”

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक विशेष आयोजन देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य तिरंगा…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी राम जी अधिनियम; हिमालयी राज्यों को केंद्र सरकार से मिलेगा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग

    देहरादून: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) उत्तराखंड राज्य के…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनता की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनें अधिकारी : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

    रूद्रपुर। नये साल के प्रथम मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में तहसील रूद्रपुर का तहसील दिवस जिला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password