jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद का समय बर्बाद कर रही कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद का समय बर्बाद कर रही कांग्रेस
राज्यहिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद का समय बर्बाद कर रही कांग्रेस

News Desk
Last updated: August 7, 2026 9:08 am
News Desk
Share
SHARE

हमीरपुर: हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद की कार्यवाही में लगातार हो रहे हंगामे और व्यवधान को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की बजाय संसद के बहुमूल्य समय का इस्तेमाल अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए कर रहा है। विपक्ष का असल मकसद देशहित पर विमर्श करना नहीं, बल्कि कार्यवाही को बाधित कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सदन से नदारद रहते हैं राहुल, पार्टी करती है हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद सत्र का यह तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी सदन में तीन बार भी नजर नहीं आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ वह खुद लोकसभा में उपस्थित नहीं होते, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी और सहयोगी दल सदन को न चलने देने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

एंटी पेपर लीक बिल पर 12 घंटे चर्चा हुई, कांग्रेस 12 शब्द नहीं बोली

युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एंटी पेपर लीक विधेयक पर करीब 12 घंटे तक विस्तृत चर्चा करवाई, लेकिन हैरानी की बात है कि कांग्रेस की तरफ से इस अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक पर 12 शब्द भी नहीं बोले गए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस युवाओं के हितों के प्रति कितनी उदासीन है और अब उनकी राजनीति केवल विरोध के लिए विरोध करने तक सिमट कर रह गई है।

विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से अन्य सांसदों का छिन रहा हक 

विपक्षी दलों के सदन में व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य दल सिर्फ वेल में आकर नारेबाजी करने और वॉकआऊट करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये का खमियाजा देश के अन्य सांसदों को भुगतना पड़ रहा है, जो अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में नहीं उठा पा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष न तो रचनात्मक चर्चा चाहता है और न ही संसद को सुचारु रूप से चलने देना चाहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की जनता विपक्ष के इस नकारात्मक व्यवहार को करीब से देख रही है और समय आने पर लोकतंत्र को बाधित करने वालों को करारा जवाब देगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं
    Next Article साहिबाबाद में बंद फ्लैट में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    इमरजेंसी सेवा मजबूत करने के लिए यूपी में बनेगा ट्रॉमा-इमरजेंसी नेटवर्क

    लखनऊ : "आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था किसी भी सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणाली की महत्वपूर्ण आधारशिला है. गंभीर और आकस्मिक परिस्थितियों में मरीज को…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    त्योहारों से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर किया 60%

    पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर एक अहम घोषणा की…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बीजेपी देश में सबसे बड़ा संकट, रक्षाबंधन पर बोले अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को देश के सामने सबसे बड़ा संकट बताया.…

    5 Min Read
    उत्तराखंड

    भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत”

    भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत” देहरादून, 14…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद का समय बर्बाद कर रही कांग्रेस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password