jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं

News Desk
Last updated: August 7, 2026 9:05 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 गुटों में बंटी हुई भाजपा, कांग्रेस सरकार के लिए कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के ये सभी गुट केवल एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में लगे हैं और इसी कारण वे लगातार निराधार बयानबाजी कर रहे हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

उपचुनावों के जनादेश ने साबित किया जनता का साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार को कई गंभीर राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में कांग्रेस का फिर से सत्ता में आना तय है।

केंद्र ने रोके 10 हजार करोड़, नहीं मिला आपदा का 1500 करोड़ का पैकेज

राज्य की आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार के रवैये पर CM सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार को विरासत में खाली खजाना मिला था। ऊपर से केंद्र सरकार ने राजस्व घाटा अनुदान की राशि को बंद कर दिया, जिससे राज्य को प्रतिवर्ष विकास कार्यों के लिए मिलने वाले करीब 10 हजार करोड़ रुपए का भारी नुक्सान हुआ। उन्होंने आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्तर पर प्रभावितों को राहत पैकेज दिया, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्राकृतिक आपदा का 1,500 करोड़ रुपए का पैकेज आज दिन तक प्रदेश को नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि इन प्रतिकूल परिस्थितियों में सरकार ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य के अधिकारों की लड़ाई लड़ी, लेकिन इस संघर्ष में भाजपा ने कभी प्रदेश सरकार का साथ नहीं दिया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कांगड़ा टूरिज्म पर फोकस

सरकार की विकासात्मक उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत दुग्ध उत्पादकों और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसके अलावा, कांगड़ा जिले को प्रदेश की टूरिज्म कैपिटल बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और मंत्रिमंडल के कई अन्य सहयोगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार
    Next Article अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- संसद का समय बर्बाद कर रही कांग्रेस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    इंडियाछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

    डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल किरंदुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योग

    किरंदुल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लौह नगरी किरंदुल स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में शनिवार, 21 जून को एक…

    4 Min Read
    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    पंतनगर में किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉलों का किया निरीक्षण

    पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड की 2 ग्लेशियर झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे, सरस्वती ताल-केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना

    देहरादून। प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    शाहजहांपुर: होली से पहले ‘लाट साहब जुलूस’ की तैयारियाँ तेज, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के इंतज़ाम

    शाहजहांपुर: बजती होली की राहत के साथ शहर में लाट साहब का प्रसिद्ध जुलूस के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password