jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
उत्तराखंडराज्य

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

News Desk
Last updated: August 30, 2026 8:20 am
News Desk
Share
SHARE

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने और उनके समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरल बनाने के साथ निवेश और रोजगार को बढ़ावा दे रही है. सीएम ने बताया कि प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं. जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है.

Contents
About The AuthorNews Desk

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर प्रदेश में व्यापार और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं. राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद आईटीसी फॉर्च्यून में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न व्यापार मंडलों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, मंडी शुल्क, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे उठाए.इसके अलावा युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और सुरक्षित, पारदर्शी तथा सरल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय किराना और रिटेल कारोबारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया. उन्होंने व्यापारी वर्ग को देश और प्रदेश का मजबूत स्तंभ बताते हुए उन्हें “ब्रांड इंडिया” का सच्चा राजदूत भी बताया.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है. वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं. निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “निवेश मित्र” की व्यवस्था भी की गई है. मुख्यमंत्री ने बताया पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं. जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है. सरकार का लक्ष्य उद्योगों को बाधा नहीं बल्कि सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि नए उद्योग स्थापित हों और रोजगार के अवसर बढ़ें.

युवाओं को उद्यमिता की ओर बढ़ाने के लिए उत्तराखंड स्टार्टअप नीति और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड का भी जिक्र मुख्यमंत्री ने किया. उन्होंने कहा सरकार चाहती है कि पर्वतीय क्षेत्रों का युवा अपने गांव में रहकर भी देश-दुनिया के बाजार के लिए कारोबार खड़ा कर सके. स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए “वन डिस्ट्रिक्ट, टू प्रोडक्ट” जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेड इन उत्तराखंड” को देश और दुनिया में मजबूत ब्रांड बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘तारीख पर तारीख नहीं चलेगी’, सीएम योगी बोले- 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का मिशन मोड में हो निस्तारण
    Next Article CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    महंत नृत्य गोपाल दास
    उत्तर प्रदेशराज्य

    महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे CM योगी, डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

    लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने…

    1 Min Read
    दून मेडिकल कॉलेज
    उत्तराखंडराज्य

    दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण: एंटी-रैगिंग कमेटी ने शुरू की जांच

    देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र के साथ हुई रैगिंग की घटना को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव बोले- ‘ये आदमी भाजपा का है, बाहर कर दूंगा मैं इसको…’ केशव ने शेयर किया वीडियो

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का एक वीडियो वायरल हो…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    लखनऊ: देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password