jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:18 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: प्रदेश में खाली पड़े होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के पदों को भरने के लिए पिछले साल ही चिकित्सकों का चयन कर लिया गया था, लेकिन अभी तक चयनित 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है. इसको लेकर अब भाजपा के विधायक ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखने को मजबूर हैं. हालांकि, एक नहीं बल्कि कई विधायकों ने सीएम धामी को पत्र लिखकर चयनित होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति की मांग की है. चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति न हो पाने के पीछे क्या है वजह, आखिर नियुक्ति के लिए तमाम विधायकों को क्यों लिखना पड़ रहा है पत्र? इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

दरअसल, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 9 जून 2022 को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 24 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था. इसके बाद आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाए उत्तराखंड के तहत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के अभ्यर्थियों के आवदेन पत्रों की स्कूटनी के बाद एक जून 2023 को अहर्ता पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी.

इंटरव्यू के बाद विवादों में घिर गई परीक्षा: साथ ही 4 अगस्त 2023 को साक्षात्कार की तिथि भी निर्धारित कर दी थी, लेकिन ठीक एक दिन पहले यानी 3 अगस्त 2023 को इंटरव्यू की प्रक्रिया रोक दी गई. इसके बाद लंबे समय तक ये भर्ती प्रक्रिया लंबित पड़ी रही. एक लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जुलाई 2025 में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हुए और 25 नवंबर 2025 को फाइनल रिजल्ट जारी कर 24 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया, लेकिन इसके बाद ही होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 24 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है.

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्तियां: चयन प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद 13 अप्रैल 2026 को शासन ने मामले की विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए. साथ ही 10 दिन में भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है.

सीएम धामी के आदेश का इंतजार: फिलहाल, जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सीएम के अनुमोदन के बाद इस दिशा में निर्णय लिया जा सकता है. उससे पहले ही भाजपा के कई विधायकों ने चयनित 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को जल्द नियुक्ति दिए जाने को लेकर सीएम धामी को पत्र लिखा है.

विधायकों ने सीएम धामी को लिखा पत्र: हैरानी की बात ये है कि किसी एक विधायक ने सीएम को पत्र नहीं लिखा है, बल्कि भाजपा के सात विधायकों ने सीएम धामी को पत्र लिखकर, 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है. इसमें

  • धर्मपुर विधायक विनोद चमोली
  • टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय
  • यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत
  • देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी
  • घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह
  • डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला
  • पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल शामिल हैं.

एलोपैथिक चिकित्साधिकारियों को मिल चुकी है नियुक्ति: विधायकों की ओर से सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 24 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जुलाई 2025 में साक्षात्कार आयोजित किए गए और 25 नवंबर 2025 को अंतिम परिणाम घोषित करते हुए 24 अभ्यर्थियों का चयन भी कर लिया गया, लेकिन अभी तक इनको नियुक्ति नहीं दी गई है जबकि एलोपैथिक चिकित्साधिकारियों का भी इसी चयन बोर्ड द्वारा मार्च 2026 में परिणाम घोषित किया गया था और उन्हें 14 मई को ही नियुक्ति दे दी गई थी. ऐसे में जनहित एवं राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के चलते चयनित 24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों को जल्द नियुक्ति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करें.

वहीं, ईटीवी भारत बातचीत करते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि

चयनित अभ्यर्थी उनके पास आए थे, जिसके चलते उन्होंने सीएम धामी को पत्र भेजा है. जिस पर चर्चा और वार्ता चल रही है. सरकार ने सकारात्मक रुख अपना रखा है, लेकिन सरकार इस पर कब निर्णय लेगी, ये सरकार पर निर्भर है.
-विनोद चमोली, बीजेपी विधायक-

विधायकों की ओर से पत्र लिखना कोई साजिश नहीं: साथ ही विनोदी चमोली ने कहा कि तमाम विधायकों की ओर से पत्र लिखना कोई साजिश नहीं है. क्योंकि पत्र में सामान्य बात लिखी गई है. ऐसे में उसका सरकार परीक्षण कर रही होगी और परीक्षण में सही जानकारी पाई जाएगी तो सरकार निर्णय लेगी, अगर सही नहीं पाया गया तो निर्णय नहीं लेगी. ये शासन को करना है, लेकिन जन प्रतिनिधि के नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

साथ ही कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए लंबे समय तक इस मामले को लटकाना नहीं चाहिए. ऐसे में अगर नियुक्ति करनी है तो समय पर की जाए और नहीं करनी है तो उसको रिजेक्ट कर दिया जाए. ताकि बच्चे फिर से अपनी तैयारी करें.

वहीं इस पूरे मामले पर ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं विभाग के मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

24 होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के नियुक्त में कुछ दिक्कतें थीं, जिनको दूर कर लिया गया है. ऐसे में जल्द ही इन चयनित चिकित्साधिकारियों की हुई नियुक्ति कर दी जाएगी.
-मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं विभाग-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
    Next Article हिमकेयर में घोटाले के आरोपों पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- जांच में जल्द खुलेगी पोल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी

    कभी-कभी किसी अपराध की क्रूरता सिर्फ इसलिए नहीं डराती कि उसमें किसी की जान चली गई, बल्कि इसलिए भी कि…

    4 Min Read
    सीएम नायब सैनी
    राज्यहरियाणा

    सीएम नायब सैनी का स्वागत: केंद्रीय बजट से राखीगढ़ी और हरियाणा को मिलेगा नया विकास पथ

    चंडीगढ़/अंबालाः हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय 'पंचकमल' में बैठकर बजट का…

    8 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप – पुलिस और बम स्क्वाड अलर्ट पर

    दिल्ली में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप – पुलिस और बम स्क्वाड अलर्ट पर नई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग

    साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मृतका की छोटी बेटी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password