jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग
उत्तर प्रदेशराज्य

साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग

News Desk
Last updated: August 25, 2026 8:40 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मृतका की छोटी बेटी के 161 के बयान दर्ज किए हैं। अब वह अपने मामा के साथ असम जा सकेगी। सूत्रों की मानें तो पीड़िता के बयान से पुलिस को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं, जिन्हें पुलिस विवेचना के दौरान केस डायरी में शामिल करेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

लोकप्रिय विहार कॉलोनी में राजा अंसारी ने शुक्रवार रात पत्नी बेबी तब्बसुम और बेटी सना तब्बसुम की गला रेत कर हत्या कर दी थी। उसने अपनी छोटी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया था लेकिन शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। छोटी बेटी रूबी उर्फ जोया की तहरीर आरोपित राजा अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सोमवार को पुलिस ने जोया के 161 के बयान दर्ज किए हैं। बयान में जोया ने बताया कि वह अक्सर नाना जमाल से बात करती थी लेकिन पांच दिन से फोन में रिचार्ज नहीं था। बृहस्पतिवार को असम से नाना का काल आया था।

रविवार को बेबी और सना के शव सुपुर्द ए खाक करने के बाद जोया के मामा उसे अपने साथ असम ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने बयान दर्ज होने तक उन्हें जाने से मना कर दिया। अब बयान दर्ज होने के बाद वह वह जोया को लेकर असम जाएंगे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बयान के दौरान अहम जानकारियां मिली हैं। उनकी जांच की जा रही है।

सर्विलांस पर लगाए गए फोन

पुलिस ने जोया का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है। इससे पहले राजा अंसारी, बेबी तब्बसुम और सना तब्बसुम के मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए थे। पुलिस शनिवार को आरोपित से पूछताछ में लगी रही। वहीं दूसरे दिन रविवार होने के कारण मोबाइल नंबर सीडीआर को नहीं भेजे जा सके। सोमवार को पुलिस सभी मोबाइल की सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंटरनेट मीडिया अकाउंट की ली जानकारी

पुलिस ने जोया से परिवार के सभी सदस्यों के इंटरनेट मीडिया पर बने अकाउंट के संबंध में जानकारी की है। मोबाइल से सभी के अकाउंट निकाल कर पुलिस उनकी जांच करेगी। संभवतः पुलिस मंगलवार से अकाउंट चेक करना शुरू करेगी।

बैग में रखा मां और बहन का कुछ सामान

बेबी तब्बसुम के भाई शमशेद अंसारी असम जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जोया का मोबाइल लौटाने की मांग की है। शमशेद ने बताया कि जोया का जब तक असम के किसी स्कूल में दाखिला नहीं होगा तब तक वह आनलाइन क्लास ले लेगी। जोया ने भी असम जाने के लिए पैकिंग शुरू की है। वह बैग में अपने साथ मां और बहन की यादों से जुड़े कुछ सामान ले जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article साहिबाबाद में बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था धड़ाम, 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों कटौती
    Next Article दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से किया वार; तीन नाबालिग समेत चार पकड़े
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    रंगला पंजाब’ मिशन
    पंजाबराज्य

    ‘रंगला पंजाब’ मिशन: 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को 271 करोड़ रुपये का पोस्ट-मैट्रिक वजीफा वितरित

    जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

    14 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सौ सालों से प्रतिबंधित है हरिद्वार के प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं का प्रवेश

    अब 105 घाटों पर बायलॉज को प्रभावी किए जाने की मांग हरिद्वार: गंगा नगरी हरिद्वार के बायलॉज में स्पष्ट लिखा…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम के जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अब सपा सांसदों का दल जाएगा रामपुर, सरकार पर बरसे अखिलेश

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के 45 विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2025 केवल कैलंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि नीति, निर्णय और परिणामों का एक स्वर्णिम…

    10 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password