jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: AR Rahman के बेटे अमीन का चेन्नई में एक्सीडेंट, Porsche की Wagon-R से टक्कर; मामूली चोटें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » AR Rahman के बेटे अमीन का चेन्नई में एक्सीडेंट, Porsche की Wagon-R से टक्कर; मामूली चोटें
राष्ट्रीय

AR Rahman के बेटे अमीन का चेन्नई में एक्सीडेंट, Porsche की Wagon-R से टक्कर; मामूली चोटें

News Desk
Last updated: August 11, 2026 5:45 pm
News Desk
Share
SHARE

भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज संगीतकार एआर रहमान के बेटे अमीन के साथ एक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार तड़के चेन्नई के गिंडी में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास 23 साल के अमीन की लग्‍जरी पोर्श कार एक रैपिडो वैगन-आर से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं। अमीन को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्‍हें छुट्टी दे दी गई और वह घर वापस लौट आए। दूसरी ओर, पुलिस ने इस वारदात की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग की पुलिस ने दोनों ही गाड़ियां जब्त कर ली हैं और मामला दर्ज कर लिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब वैगन-आर एक सिंगल साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई और पोर्श से टकरा गई। अमीन के साथ कार में उनके दोस्‍त भी सवार थे। दोनों को इलाज के लिए कावेरी अस्पताल ले जाया गया। जबकि वैगन-आर में सवार यात्री भी घायल हो गया था और उसे कलाईगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे भी बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।

घटना सुबह 3:30 बजे की है। दोनों गाड़‍ियों में सवार लोगों को हल्‍की चोटें आई हैं। हमने जांच शुरू कर दी है और दोनों गाड़‍ियों को जब्‍त कर ल‍िया है।

अमीन के साथ कार में सवार था दोस्‍त

‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीन या उनके दोस्त को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। ना ही दूसरी कार में सवार लोगों को कोई खास चोट आई है। अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग ने टक्कर से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। अमीन जिस पोर्श मॉडल को चला रहे थे, उसकी सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है। लेकिन रहमान परिवार के पास पहले से ही एक पोर्श टायकन है। साल 2022 में एआर रहमान ने अपनी बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान की एक नई इलेक्ट्रिक पोर्श टायकन के साथ तस्वीर शेयर की थी।

लगभग ₹1.53 करोड़ है कार की कीमत

‘ARR स्टूडियोज’ नंबर प्लेट वाली इस कार की कीमत लगभग ₹1.53 करोड़ बताई गई थी। हालांकि, कार के वैरिएंट की जानकारी नहीं होने के कारण इसकी सटीक कीमत की जानकारी नहीं है।

एआर अमीन कौन हैं?

एआर रहमान के बेटे एआर अमीन भी अपने परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वह एक प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने हाल ही राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के तमिल वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। वह जसलीन रॉयल, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ इंडिपेंडेंट ट्रैक ‘भीगी भीगी’ में भी नजर आए हैं।

‘रामायणम्’ और ‘बंटवारा 1947’ में व्‍यस्‍त हैं रहमान

दूसरी ओर, एआर रहमान की बात करें तो वह ‘गांधी टॉक्स’, ‘पेद्दी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद अब ‘रामायणम्’ के म्‍यूजिक पर काम कर रहे हैं। जबकि 14 अगस्‍त को रिलीज हो रही ‘बंटवारा 1947’ का संगीत भी उन्‍होंने ही कम्‍पोज किया है।

एआर रहमान का लग्‍जरी कार कलेक्‍शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें एक Volvo SUV (₹3 करोड़), मर्सिडीज-बेंज और ₹1 करोड़ से अधिक कीमत की जगुआर शामिल हैं। देश के सबसे मशहूर और इंटरनेशनल कम्‍पोजर एआर रहमान को करियर की पहली बड़ी कामयाबी साल 1992 में मणिरत्नम की फ‍िल्म ‘रोजा’ से मिली थी। जबकि साल 2009 में उन्‍होंने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए 2 ऑक्‍सर अवॉर्ड जीते। अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान वह दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा और एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article Air India फ्लाइट में 300 फीट नीचे आया विमान, एक मिनट में मिले 9 फाल्ट मैसेज; जांच तेज
    Next Article रामपुर ने फिर मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली ने भी लगाई छलांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    छत में छेद, फर्श पर बाल्टी और टूटे दरवाजे…!

    किरंदुल के 51 साल पुराने स्कूल में ‘मजबूरी की पढ़ाई’, बच्चों का दर्द पहुंचा CM हेल्पलाइन 1076 तक बारिश में…

    5 Min Read
    विंटर कार्निवाल
    राष्ट्रीय

    माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज

    मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार को 5 दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

    2 Min Read
    दिल्ली
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष

    दिल्ली में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष नई दिल्ली | 8 अगस्त…

    4 Min Read
    राष्ट्रीय

    गर्दा उड़ा दिया अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री #bollywood #movie #news #film

    https://youtube.com/shorts/5va0OjRYaTw?si=RnvEPeq7X4wPVWHh  

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: AR Rahman के बेटे अमीन का चेन्नई में एक्सीडेंट, Porsche की Wagon-R से टक्कर; मामूली चोटें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password