jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Air India फ्लाइट में 300 फीट नीचे आया विमान, एक मिनट में मिले 9 फाल्ट मैसेज; जांच तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Air India फ्लाइट में 300 फीट नीचे आया विमान, एक मिनट में मिले 9 फाल्ट मैसेज; जांच तेज
दिल्लीराज्य

Air India फ्लाइट में 300 फीट नीचे आया विमान, एक मिनट में मिले 9 फाल्ट मैसेज; जांच तेज

News Desk
Last updated: August 11, 2026 10:59 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 2379 में चार अगस्त को हुई गंभीर घटना की जांच अब और व्यापक हो गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआइबी) की जांच में फ्रांस की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी ब्यूरो आफ इंक्वायरी एंड एनालिसिस (बीईए) भी शामिल हो गई है। इसके साथ ही विमान निर्माता कंपनी एयरबस के विशेषज्ञ भी जांच टीम को तकनीकी सहायता दे रहे हैं।

एयरबस ने अपनी विशेषज्ञ टीम भेजी है, जो जांच अधिकारियों और एयरलाइन को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है।

इस घटना में विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, जिसके कारण कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर घायल हो गए। कुल 17 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सटीक वजह अभी जांच का विषय है।

शुरुआती तौर पर इसे टर्बुलेंस से जोड़कर देखा गया था, लेकिन अब तकनीकी खराबी से जुड़े पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

एक मिनट में आए नौ फाल्ट मैसेज

सूत्रों के अनुसार, विमान की आटोमेटेड पोस्ट-फ्लाइट मेंटेनेंस रिपोर्ट में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद हाइड्रोलिक और फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम से जुड़े कई फाल्ट मैसेज दर्ज हुए। बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट के भीतर तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़े अलग-अलग और संयुक्त रूप से नौ फाल्ट मैसेज सामने आए।

एयरबस ए320 नियो में लाल, नीले और हरे रंग से पहचाने जाने वाले तीन स्वतंत्र हाइड्रोलिक सिस्टम होते हैं। ये विमान के ब्रेक, एलेवेटर और नोज-व्हील समेत कई महत्वपूर्ण नियंत्रणों को संचालित करने में मदद करते हैं। तीनों प्रणालियों से एक साथ जुड़ी गड़बड़ी की आशंका को जांच में महत्वपूर्ण तकनीकी पहलू माना जा रहा है।

ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने और विमान के नीचे आने की भी जांच

सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी गड़बड़ियों के बाद आटोपायलट डिस्कनेक्ट हुआ और विमान की नोज ऊपर उठने लगी। इसके बाद स्टाल वार्निंग सक्रिय होने की बात सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पायलटों ने मैनुअल कंट्रोल संभाला और विमान की नोज नीचे करने का प्रयास किया।

इसी दौरान विमान तेजी से करीब 300 फीट नीचे आया। अचानक ऊंचाई कम होने से यात्रियों को जोरदार झटका लगा और कुछ यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान की ऊंचाई में अचानक आई इस गिरावट के पीछे मौसम संबंधी टर्बुलेंस, तकनीकी गड़बड़ी या दोनों का क्या योगदान था।

टर्बुलेंस के दावे से आगे बढ़ी जांच

घटना के शुरुआती दौर में इसे टर्बुलेंस से जोड़कर देखा गया था। हालांकि, बाद में सामने आई तकनीकी जानकारियों के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। एएआइबी इस बात की जांच कर रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के सिस्टम में वास्तव में क्या गड़बड़ी हुई और उसका विमान के नियंत्रण पर कितना असर पड़ा।

एयरबस विशेषज्ञों के जांच में शामिल होने से विमान के सिस्टम, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और तकनीकी डेटा के विश्लेषण में भी मदद मिलने की उम्मीद है। अंतिम निष्कर्ष एएआइबी की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

पायलट की मेडिकल फिटनेस और डोप टेस्ट भी जांच के दायरे में

घटना के बाद कुछ यात्रियों की ओर से पायलट की सतर्कता और नशे की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। हालांकि, इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और पायलट के डोप टेस्ट के अंतिम नतीजे सामने आना बाकी हैं।

जांच एजेंसी तकनीकी पहलुओं के साथ काकपिट क्रू के सेफ्टी प्रोटोकाल, मेडिकल फिटनेस और निर्धारित अल्कोहल/डोप टेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड की भी समीक्षा कर सकती है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि घटना के समय क्रू निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहा था या नहीं।

डीजीसीए ने फ्लाइट क्रू, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और मेंटेनेंस स्टाफ के लिए रैंडम डोप टेस्ट की व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा फ्लाइट क्रू के लिए प्री-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी अनिवार्य है। ऐसे में जांच में इनसे जुड़े रिकॉर्ड भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

अंतिम रिपोर्ट से ही साफ होगी हादसे की असली वजह

एआइ 2379 की घटना में फिलहाल तकनीकी खराबी, टर्बुलेंस और क्रू से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फ्रांस की जांच एजेंसी और एयरबस विशेषज्ञों के शामिल होने से तकनीकी जांच को और मजबूती मिलेगी।

हालांकि, विमान में आखिर किस वजह से अचानक ऊंचाई में इतनी तेजी से गिरावट आई और यात्रियों को चोटें लगीं, इसका अंतिम जवाब एएआइबी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फर्जी ट्रेडिंग एप से करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा; कतर-दुबई तक जुड़े तार
    Next Article AR Rahman के बेटे अमीन का चेन्नई में एक्सीडेंट, Porsche की Wagon-R से टक्कर; मामूली चोटें
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक गीत ‘खाकी का सितारा’ का जारी होते ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, 14,191 करोड़ के DA बकाये पर हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

    नई दिल्ली: पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राज्य के कर्मचारियों और…

    7 Min Read
    राज्यहरियाणा

    ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का मुंबई से आगाज, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत करते…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का बड़ा दावा, सरकारी स्कूलों में बढ़ा 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: Air India फ्लाइट में 300 फीट नीचे आया विमान, एक मिनट में मिले 9 फाल्ट मैसेज; जांच तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password