jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, 2027-28 से नया कानून लागू करने की तैयारी में सुक्खू सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, 2027-28 से नया कानून लागू करने की तैयारी में सुक्खू सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, 2027-28 से नया कानून लागू करने की तैयारी में सुक्खू सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 8:34 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हर साल नए शैक्षणिक सत्र के साथ निजी स्कूलों की फीस बढ़ने और नए नए शुल्क जुड़ने से परेशान अभिभावकों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्कूलों की फीस कितनी बढ़ेगी, किस मद में कितना शुल्क लिया जाएगा और अभिभावकों से मनमानी वसूली पर रोक कैसे लगेगी, इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए हिमाचल सरकार कानून बनाकर शैक्षणिक सत्र 2027-2028 से लागू करने की तैयारी में है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दूसरे राज्यों में लागू फीस नियंत्रण कानूनों का अध्ययन कर प्रदेश में भी ऐसी व्यवस्था बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

अहम फैसलों पर मुहर

बैठक में शिक्षा विभाग के करीब 8500 लंबित अदालती मामलों, एसएमसी शिक्षकों को भर्ती का अवसर देने और नए सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति सहित कई अहम फैसले लिए गए।

नए सिरे से अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने का आदेश

निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए पूर्व सरकार के समय भी पहल हुई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अब सरकार ने नए सिरे से दूसरे राज्यों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसका उद्देश्य फीस और अन्य शुल्कों को लेकर अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए नियामक व्यवस्था तैयार करना है।

8500 अदालती मामलों के लिए उप महाधिवक्ता

शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 8500 मामले प्रदेश उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इन मामलों की पैरवी और कानूनी प्रक्रिया में होने वाली देरी कम करने के लिए विभाग में उप महाधिवक्ता का पदों स्वीकृत किया जाएगा। इससे विभाग को मुकदमों से जुड़े मामलों के निपटारे में कानूनी स्तर पर मदद मिलेगी।

एसएमसी लेक्चरर को पांच प्रतिशत एलडीआर कोटे से मौका

एसएमसी के तहत नियुक्त लेक्चरर को पांच प्रतिशत सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) कोटे के तहत विभाग में मर्ज किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को इसके लिए जल्द परीक्षा करवाने के निर्देश दिए। वहीं प्रारंभिक शिक्षकों और टीजीटी को भी सीमित सीधी भर्ती के तहत दूसरा अवसर देने का निर्णय लिया गया है। विभाग में मर्ज होने से वंचित रहे शिक्षकों को यह बड़ी राहत है।

जनजातीय स्कूलों में भोटी शिक्षक, ठंड से बचेंगे बच्चे

आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाले नए सीबीएसई स्कूलों के लिए 3100 शिक्षकों के पद शीघ्र भरे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त 19 प्रशिक्षकों और 374 सहायक प्रोफेसरों के पद भी भरे जाएंगे। जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय बोली को बढ़ावा देने के लिए भोटी शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जिन क्षेत्रों में बोलचाल में भोटी का अधिक इस्तेमाल होता है, वहां ऐसे शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। अधिक ऊंचाई वाले स्कूलों में बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध होंगे।

एनटीटी कोर्स अब डाइट केंद्रों में

प्री-प्राइमरी कक्षाओं में नर्सरी ट्रेनिंग टीचर की नियुक्ति के लिए जरूरी दो वर्षीय पाठ्यक्रम डाइट में शुरू करने की तैयारी है। सरकार इसकी अनुमति लेने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा परिषद को पत्र लिखेगी। बैठक में बताया गया कि 9287 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। डा. वाइएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना को अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए इसके प्रावधान सरल किए जाएंगे।

ये भी लिए निर्णय

  • टीजीटी, पीजीटी, शारीरिक शिक्षकों और ड्राइंग मास्टर  गैर शिक्षको की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।
  • राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को कम्प्यूटर शिक्षकों के ईपीएफ को निश्चित समयावधी में जमा करने के निर्देश।
  • व्यावसायिक शिक्षकों के कल्याण से संबंधित अन्य जायज मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
  • पीडीएनए के तहत प्राकृतिक आपदा में शैक्षणिक संस्थानों को हुए नुकसान के लिए जारी वित्तीय राशि का उचित उपयोग कर क्षतिग्रस्त संस्थानों के पुनर्निर्माण एवं मुरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
  • प्रदेश में सात स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों का निर्माण के लिए संबंधित जिला के उपायुक्तों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश।
  • जानजातीय क्षेत्रों में शिक्षकों के पदों पर नियमित भर्ती और सरकार द्वारा चलाए जा रहे छात्रावासों में आवश्यक पदों के सृजन सहित रिक्त पदों को शीघ्र आउटसोर्स के माध्यम से भरेंगे।
  • महाविद्यालयों में कार्पस फंड तैयार किया जाएगा। इस राशि को विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर खर्च किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के अधिकारों और आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं: सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का बड़ा बयान
    Next Article पंजाब को सीएम भगवंत मान का बड़ा तोहफा: अमलोह से करेंगे 1000 ‘मुख्यमंत्री खेल मैदानों’ का वर्चुअल उद्घाटन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां

    शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मिलन और बाली वध का हुआ भावपूर्ण मंचन, रामभक्त हनुमान की वीरता ने जीता दर्शकों का दिल…

    3 Min Read
    लोक भवन
    पंजाबराज्य

    पंजाब लोक भवन में धूमधाम से मना पारंपरिक लोहड़ी उत्सव

    चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन में पारंपरिक लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस समारोह का आयोजन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक-पुलिस तंत्र में बड़े फेरबदल की तैयारी, लंबे समय से तैनात अधिकारियों की सूची तैयार

    देहरादून। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में लंबे समय से…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार

    देहरादून: देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के चार वीर सपूतों…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, 2027-28 से नया कानून लागू करने की तैयारी में सुक्खू सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password