jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी
उत्तर प्रदेशराज्य

शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 5, 2026 9:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पुर्नवासी पर कोर्ट का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। एक माह के भीतर आरोपी वैशाली गिरफ्तार या पेश नहीं होती है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं, शुभम को अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाले विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकास सिंह शुभम का ही पड़ोसी है। विकास की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कफ सिरप तस्करी में वाराणसी के कोतवाली थाने में कायस्थ टोला (प्रह्लाद घाट) निवासी सरगना शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद के साथ ही शुभम की पत्नी वैशाली को भी आरोपी बनाया गया है। शुभम ने तस्करी की कमाई से वैशाली के नाम से संपत्ति बनाई। रामकटोरा स्थित मकान वैशाली के नाम से है। वैशाली भी बीते साल नवंबर में ही फरार चल रही है। अब अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-14) की कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि एक माह में गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही के लिए कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया जाएगा।

विकास ने शुभम को जारी किया था अनुभव प्रमाण पत्र

कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना और प्रह्लाद घाट (आदमपुर) कायस्थ टोला निवासी भगोड़े शुभम जायसवाल को फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने वाले विकास सिंह को रोहनिया पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। विकास ने अपनी दवा के फर्म से शुभम को दो साल का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया था।

इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि आरोपी विकास सिंह, शुभम जायसवाल का पड़ोसी है। शुभम जायसवाल की रांची में शैली ट्रेडर्स फर्म थी। वहां का ड्रग विभाग भी जांच कर रहा है। वहां की जांच में पता चला कि शुभम को सिरप सप्लाई का कारोबार करने के लिए विकास सिंह ने ही फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया था जबकि शुभम ने विकास की दुकान पर कभी काम नहीं किया। इस आधार पर रोहनिया पुलिस ने विकास सिंह को गिरफ्तार किया है।

विकास पर कूटरचित दस्तावेज, धोखाधड़ी के अलावा एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, भरत चौधरी, मुकेश पाल, दिनेश कुमार त्रिपाठी, विवेक कुमार यादव, मान्सी देवी, हेड कांस्टेबल चन्द्रभान यादव, रमाशंकर यादव आदि शामिल थे।

‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ की शुरुआत किसने की थी?

बिजली उपकरण कारोबारी विकास ने फर्जी फर्म खोली: विकास सिंह भी शुभम के गिरोह का शातिर सदस्य है। उसने शुभम के साथ तस्करी का पूरा खाका तैयार किया। विकास कभी बिजली के उपकरणों का कारोबारी था। शुभम ने तस्करी संबंधी प्लान तैयार किया तो विकास सिंह ने थ्री-बीएचके फ्लैट का पता दर्शाते हुए अपनी बेटी के नाम से श्यामभवी फर्म खोला।

विकास के फर्म से कभी नहीं हुआ दवा का काम

विकास के श्यामभवी फर्म को खुले दो माह ही हुए थे जबकि उसने शुभम को दो साल का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इस फर्म से दवा का कभी काम नहीं हुआ। यह सिपशुभम एवं गिरोह के अन्य सदस्यों को अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने के लिए बनी। विकास सिंह के बनाए फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर शुभम जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स के कम्पीटेन्ट पर्सन के रूप में कफ सिरप की तस्करी की।

बेटा शुभम के साथ दुबई में, पत्नी गई थी जेल

शुभम के सिंडीकेट में शामिल विकास सिंह का पुत्र वरुण सिंह भी कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद है। वह भी शुभम जायसवाल के साथ दुबई में छिपा हुआ है। पुलिस के अनुसार विकास सिंह की ससुराल रांची में है। उसने ही रांची में फर्म डालने की सलाह दी। फर्म खुलने के बाद वहां का काम देखने के लिए विकास ने अपने बेटे वरुण को लगा दिया। यहीं नहीं, काले धन को सफेद करने के लिए जो रुपये वाराणसी आते थे, उन्हें विकास की पत्नी बबिता के खाते में जमा कराया जाता था। कोतवाली पुलिस ने बबिता को भी गिरफ्तार किया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नए उपकरणों से एनएमडीसी के बचेली कॉम्प्लेक्स की डिस्पैच क्षमता होगी मजबूत
    Next Article यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा

    नई दिल्ली: आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आकृति चौधरी पर NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं DM मेधा रूपम, हाई कोर्ट के सैलरी से वसूली के आदेश को दी चुनौती

    गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने घर के बाहर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिना पर्यावरणीय मंजूरी चल रहे ईंट-भट्ठों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में आवश्यक पूर्व पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन पर सख्त रुख अपनाया है।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शुभम जायसवाल की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, शराब ठेका और संपत्तियों की जांच में सामने आया था नाम, फरार है आरोपी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password