jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 7:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा आरटीओ में कागजी व बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आवेदकों को 25 से 32 किलोमीटर दूर दादरी क्षेत्र के निजी सेंटरों पर भेजे जाने, जनता को हो रही भारी असुविधा तथा अत्यधिक विफलता दर को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत पर परिवहन विभाग ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

समिति ने अपनी शिकायत में प्रमुखता से उठाया था कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार आवेदन करने वाले युवाओं को दादरी के ग्रामीण व जाम वाले रास्तों से होकर लगभग 32 किलोमीटर दूर निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। इसके अलावा, अत्यधिक कठोर समय-सीमा और पारदर्शिता के अभाव के कारण बड़ी संख्या में आवेदक असफल हो रहे हैं।
शिकायत के निस्तारण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्ध नगर ने अपनी अधिकृत आख्या (पत्र सं०- 1566/सा०प्रशा०/I.G.R.S./26) में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं:

दूरी घटाने हेतु नया केंद्र: वर्तमान में मेसर्स शिवम एम ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (ग्राम बिसहडा प्यावली, दादरी – 32 किमी) एवं मेसर्स वाई०बी० बिल्डर्स ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (ग्राम महिउद्दीनपुर उर्फ गारवपुर, दादरी – 25 किमी) संचालित हैं। जनता की सुविधा के मद्देनजर कार्यालय से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम दोस्तपुर मंगरौली बांगर में एक नया ADTC (M/S Accelerate Institute) प्रक्रियाधीन है, जिसके अगले माह तक शुरू होने की प्रबल संभावना है।

टेस्ट की समय-सीमा बढ़ाने की सिफारिश: आवेदकों को टेस्ट के दौरान आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों और कम समय मिलने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय आरटीओ कार्यालय ने ड्राइविंग टेस्ट की निर्धारित समय-सीमा में बढ़ोतरी करने हेतु उच्चाधिकारियों को औपचारिक पत्र प्रेषित किया है।

ऑटोमेटेड प्रक्रिया एवं ऑडिट: विभाग ने स्पष्ट किया कि ADTC में टेस्ट प्रक्रिया पूर्णतः कैमरों व सेंसर्स आधारित ऑटोमेटेड प्रणाली से संचालित होती है। व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ एवं आरटीओ द्वारा केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण व ऑडिट किया जा रहा है।

समिति का वक्तव्य:
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा, “हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों को शिथिल कराना नहीं, बल्कि प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायसंगत और नागरिक-अनुकूल बनाना है। 32 किमी दूर जाना आम जनता के लिए अत्यंत कष्टकारी था। विभाग द्वारा नए नजदीकी केंद्र के संचालन की पहल और टेस्ट टाइमिंग बढ़ाने का प्रस्ताव सकारात्मक कदम है। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि नया केंद्र समयबद्ध तरीके से शुरू हो और आवेदकों को वास्तविक राहत मिले।”
समिति प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाकर इस प्रक्रिया के पूर्ण क्रियान्वयन पर नजर रखेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा
    Next Article करते ही सुमिरन हिंदी का, मन छंद-छंद हो जाता है : पं. सुरेश नीरव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक, भगवानपुर में बोले मुख्यमंत्री धामी

    भगवानपुर (रुड़की)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कालेज में संत शिरोमणि रविदास की…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने एक महिला की…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी

    भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद अब…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक-पुलिस तंत्र में बड़े फेरबदल की तैयारी, लंबे समय से तैनात अधिकारियों की सूची तैयार

    देहरादून। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में लंबे समय से…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password