jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एशियन और पैरा एशियन गेम विजेताओं का सम्मान 30 को, भिवानी में CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ की इनामी राशि
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एशियन और पैरा एशियन गेम विजेताओं का सम्मान 30 को, भिवानी में CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ की इनामी राशि
राज्यहरियाणा

एशियन और पैरा एशियन गेम विजेताओं का सम्मान 30 को, भिवानी में CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ की इनामी राशि

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 11:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंचकूला। हरियाणा सरकार जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में देश का मान बढ़ाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर को भिवानी में सम्मानित करेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भीम स्टेडियम में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यह जानकारी दी।

कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर भी मौजूद रहेंगे। समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

185 करोड़ रुपये के इनाम वितरित किए जाएंगे

खेल राज्य मंत्री के अनुसार, समारोह में कुल 185 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 134 खिलाड़ियों को 133 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

वहीं, पैरा एशियाई खेलों के 37 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की खेल नीति के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरी के माध्यम से भी प्रोत्साहित किया जाता है।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते थे। इनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल रहे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य सहित कुल 32 पदक जीतकर देश की सफलता में अहम योगदान दिया।

पैरा एशियाई खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य सहित कुल 32 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदेश की खेल नीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान मजबूत की है।

कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले भी होंगे आकर्षण

सम्मान समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच हरियाणा शैली की कबड्डी का मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा शिक्षा विभाग का स्पीकिंग ऑर्डर: ‘गेस्ट टीचर्स’ को नहीं मिलेगा नियमित शिक्षक का दर्जा, जानें सरकार ने क्या दीं दलीलें
    Next Article ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अंतिम चरण में, VDC फीडबैक में 41% बढ़ोतरी

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब का ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान अपने अंतिम चरण में…

    8 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हाई वैल्यू नट मिशन की शुरुआत, बागवानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

    हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार वर्ष 2026 से 2031 तक हाई वैल्यू…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

    काशीपुर। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में IAS रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल, भगत सिंह पर दिया विवादित बयान

    यूपी के चर्चित आईएएस रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिंकू…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एशियन और पैरा एशियन गेम विजेताओं का सम्मान 30 को, भिवानी में CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ की इनामी राशि
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password