jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा शिक्षा विभाग का स्पीकिंग ऑर्डर: ‘गेस्ट टीचर्स’ को नहीं मिलेगा नियमित शिक्षक का दर्जा, जानें सरकार ने क्या दीं दलीलें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा शिक्षा विभाग का स्पीकिंग ऑर्डर: ‘गेस्ट टीचर्स’ को नहीं मिलेगा नियमित शिक्षक का दर्जा, जानें सरकार ने क्या दीं दलीलें
राज्यहरियाणा

हरियाणा शिक्षा विभाग का स्पीकिंग ऑर्डर: ‘गेस्ट टीचर्स’ को नहीं मिलेगा नियमित शिक्षक का दर्जा, जानें सरकार ने क्या दीं दलीलें

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 11:34 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दिया है। 21 सालों की सेवा और अदालतों से मिले आदेशों के बाद नियमित शिक्षक का दर्जा पाने की आस लगाए बैठे अतिथि अध्यापकों के दावे को स्कूल शिक्षा विभाग ने कानूनी आधार पर खारिज कर दिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विभाग ने जारी स्पीकिंग ऑर्डर में स्पष्ट किया कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया नियमित भर्ती के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसलिए उन्हें वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों का लाभ नहीं दिया जा सकता।

हरियाणा सरकार का यह फैसला अतिथि अध्यापकों की नियमितीकरण की लड़ाई को एक बार फिर अदालत की चौखट पर ले जा सकता है।

यह आदेश सुखविंदर सिंह बनाम हरियाणा राज्य मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने 25 मई 2026 को संबंधित याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण के दावे पर विचार करने का निर्देश दिया था।

राज्य सरकार की अपील पर छह अगस्त 2026 को खंडपीठ ने व्यवस्था दी कि दावे का फैसला उपलब्ध तथ्यों और कानून के स्थापित सिद्धांतों के आधार पर किया जाए। यदि नियमितीकरण का दावा नीति के तहत बनता है तो लाभ दिया जाए, अन्यथा सरकार उचित कारणों सहित स्पीकिंग आर्डर जारी कर सकती है। शिक्षा विभाग ने इसी प्रक्रिया के तहत नियमितीकरण से मना किया है।

नियुक्ति प्रक्रिया को बताया नियमितीकरण की राह में सबसे बड़ी बाधा

सरकार ने आदेश में अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2005 से उन्हें स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्रति पीरियड के आधार पर लगाया गया था। संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों, मुख्याध्यापकों और अधिकारियों ने स्थानीय जरूरत के अनुसार सेवाएं लीं।

विभाग का तर्क है कि यह नियमित भर्ती नहीं, बल्कि सीमित अवधि के लिए काम लेने की व्यवस्था थी। नियुक्तियों में नियमित भर्ती की तरह केंद्रीकृत चयन, परीक्षा आधारित मेरिट और आरक्षण प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

नियुक्तियों को 2014 की नियमितीकरण नीतियों के दायरे में लाना संभव नहीं है। सरकार ने 16 और 18 जून 2014 की नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि की सेवा, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, स्वीकृत रिक्त पद और अन्य शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इन शर्तों में छूट देने का प्रविधान नहीं है।

केवल लंबी अवधि की सेवा नियमितीकरण का आधार नहीं

शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के उमा देवी फैसले सहित विभिन्न न्यायिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि केवल लंबी सेवा के आधार पर नियमितीकरण का अधिकार नहीं बनता।

सरकार ने मदन सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी संदर्भ दिया और कहा कि 2014 की नीतियों की वैधता का अर्थ यह नहीं है कि उनके तहत निर्धारित पात्रता शर्तें समाप्त हो जाती हैं।

2019 के कानून से मिली सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण का अधिकार नहीं माना

सरकार ने हरियाणा अतिथि अध्यापक सेवा अधिनियम, 2019 को भी अपने फैसले का प्रमुख आधार बनाया है। विभाग के अनुसार, इस कानून का उद्देश्य अतिथि अध्यापकों की सेवा निरंतरता और कार्यकाल को सुरक्षा देना है, न कि उन्हें नियमित शिक्षक का दर्जा या नियमित वेतनमान प्रदान करना।

अनुभव के आधार पर नियमितीकरण से संबंधित जग्गो बनाम भारत संघ मामले को भी अतिथि अध्यापकों के पक्ष में स्वतः लागू मानने से इनकार किया गया है।

सरकार से मांग मनवाने में सामने आई गुटबाजी फैसले का असर अतिथि अध्यापकों के आंदोलन पर पड़ सकता है। नियमितीकरण पर एक गुट उग्र प्रदर्शन कर रहा था, जबकि दूसरा शांतिपूर्ण तरीके से मांग मनवाने के पक्ष में था। अब दोनों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। अतिथि अध्यापक हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं तो आदेश में दिए गए तर्कों और लागू कानूनों की न्यायिक समीक्षा होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर अवश्य खुले; आस्था के मामले राजनीति से ऊपर रहने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    Next Article एशियन और पैरा एशियन गेम विजेताओं का सम्मान 30 को, भिवानी में CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ की इनामी राशि
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    नैनीताल का एपण अब बनेगा वैश्विक पहचान, ODOP से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    नैनीताल। कुमाऊं की पारंपरिक लोककला 'एपण' (Aipan Art) को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए नैनीताल जिले में इसे…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उद्योगों और निवेशकों के लिए कारोबारी माहौल को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा निवेशक-अनुकूल बनाने की दिशा…

    4 Min Read
    Editorialदिल्ली

    “विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ट्रस्ट का शुभारंभ — कलराज मिश्र ने किया समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आह्वान”

    नई दिल्ली: भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश, श्री कलराज मिश्र दद्वारा स्थापित विश्व ब्राहमण कल्याण परिषद इस्ट ने औपचारिक…

    5 Min Read
    नितिन नबीन
    उत्तराखंडराज्य

    नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से जश्न मनाया

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा शिक्षा विभाग का स्पीकिंग ऑर्डर: ‘गेस्ट टीचर्स’ को नहीं मिलेगा नियमित शिक्षक का दर्जा, जानें सरकार ने क्या दीं दलीलें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password