jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

News Desk
Last updated: July 19, 2026 9:07 am
News Desk
Share
SHARE

काशीपुर। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल भराव की समस्या के निराकरण एवं भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर में नगर आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी काशीपुर श्री अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री पंकज चन्दोला तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिन भूखण्डों में जल निकासी की व्यवस्था संभव नहीं है, उनके स्वामियों को अपने व्यय पर तत्काल तारबाड़ (फेंसिंग) कराने एवं चेतावनी बोर्ड लगाने हेतु नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी प्लॉटों/भूखण्डों को चिन्हित कर श्रेणीवार सूची तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जलभराव वाले एक खाली भूखण्ड में दो मासूम बच्चों की डूबने से मृत्यु की अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई थी। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान तक 15 खाली प्लॉट/भूखण्ड स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, तथा शेष चिन्हित स्थलों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उपजिलाधिकारी काशीपुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जयपुरखुर्द एवं पक्काकोट सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नालों की नियमित सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खुलवाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि अपने आसपास स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में जलभराव होने पर तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि जलभराव वाले स्थानों के समीप बच्चों को अकेले न जाने दें तथा ऐसे स्थलों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें।

जलभराव अथवा आपदा संबंधी शिकायत/सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है—

नगर निगम काशीपुर हेल्पलाइन : 9259725619
जिला आपदा कंट्रोल रूम : 05944-250250 / 05944-250719
टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन : 1077
भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रमुख कार्यवाही
नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी जलभराव संभावित खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का सर्वे एवं डिजिटल अभिलेखीकरण।
जलभराव वाले स्थलों पर चेतावनी बोर्ड एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था।
भूखण्ड स्वामियों द्वारा समयबद्ध जल निकासी एवं फेंसिंग सुनिश्चित कराना।
संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण एवं मानसून अवधि में विशेष निगरानी।
नालों एवं जल निकासी तंत्र की निरंतर सफाई एवं अवरोध हटाने की कार्यवाही।
विद्यालयों, मोहल्ला समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जलभराव स्थलों के प्रति जन-जागरूकता अभियान।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किच्छा में सरकार आपके द्वार! 550 लोगों ने लिया सरकारी योजनाओं का लाभ, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
    Next Article सीएम धामी का बड़ा निर्देश: पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंताओं का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए पुनः संवाद के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

    भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी…

    1 Min Read
    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

    राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

    1 Min Read
    पारंपरिक व्यंजन
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन: लोकल से ग्लोबल तक की पहल

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का…

    4 Min Read
    बिहार
    बिहार

    बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’

    बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’ स्थान: बिहार |…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password