jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास

News Desk
Last updated: July 23, 2026 9:01 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में संपत्ति विवाद में सोमवार रात माता-पिता की हत्या करनेक के आरोपित बेटों ललित और दीपक उर्फ विक्की को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

छोटे बेटे ललित को बताया जा रहा मुख्य आरोपित

वहीं पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय छोटा बेटा ललित ज्यादा हमलावर था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात छोटे बेटे ललित ने सबसे पहले अपने पिता गंगाशरण पर हमला किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने पहले तौलिए से पिता का गला घोंटने का प्रयास किया। इसके बाद उनका सिर दीवार में दे मारा। बीच-बचाव कर रही मां विमलेश को भी उसने नहीं बख्शा।

तौलिए से गला घोंटने का प्रयास

पुलिस के मुताबिक उसने मां का भी तौलिए से गला घोंटने का प्रयास किया और उनका मुंह दबा दिया। इस दौरान बड़ा भाई दीपक उर्फ विक्की भी उसके साथ मौजूद रहा और वारदात में सहयोग करता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि छोटे बेटे ललित का स्वभाव काफी उग्र था और परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

दोनों भाइयों ने जताया पछतावा

पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपने किए पर पछतावा भी जताया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। बुधवार को मृतक गंगाशरण के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा। मोहल्ले में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बुधवार को दंपत्ति की अस्थियां उनकी बेटियों ने ब्रजघाट जाकर गंगा में विसर्जित की हैं।

बच्चों के एक जैसे रखे नाम, बेटों ने जन्मदाता ही मार दिए

गंगाशरण और उनकी पत्नी बिमलेश के चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे और बड़ी बेटी का नाम उन्होंने दीपक और दीपिका रखा जबकि छोटे बेटे और छोटी बेटी का नाम उन्होंने ललित और ललिता रखा। सोमवार रात दोनों बेटों ने उन्हें इस दुनिया में लाने वाले माता-पिता को ही मार दिया।

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपितों के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

–

सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चौपाल से चुनाव लड़ने का मिला न्योता, कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू से की मांग
    Next Article ऑनलाइन वाहन बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    पूर्वी दिल्ली में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का काम शुरू

    नई दिल्ली। नई दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को कम करने के…

    2 Min Read
    सहकारिता
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

    देहरादून स्थित शासकीय आवास पर बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली।…

    3 Min Read
    विवेकानंद
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी मिलेगा विवेकानंद यूथ अवॉर्ड, सीएम योगी का बड़ा एलान

    लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री…

    5 Min Read
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

    देहरादून। स्वर्णशिल्पी समिति, सर्राफा मंडल देहरादून एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password