jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चौपाल से चुनाव लड़ने का मिला न्योता, कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू से की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चौपाल से चुनाव लड़ने का मिला न्योता, कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू से की मांग
राज्यहिमाचल प्रदेश

चौपाल से चुनाव लड़ने का मिला न्योता, कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू से की मांग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 23, 2026 8:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को जिला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया है। शिमला स्थित ओक ओवर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम’ में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे अगला विधानसभा चुनाव चौपाल सीट से लड़ने का आग्रह किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यकर्ताओं का तर्क था कि पिछले करीब डेढ़ दशक से इस सीट पर भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सहमति दें तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस को भेजेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व प्रत्याशी रजनीश किमटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा, यशपाल तनाइक और आईएन मेहता सहित कई नेता मौजूद रहे।

क्या बोले- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत पच्छाद और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से हुई है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की नींव है और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। आने वाले समय में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने चुनाव के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक और हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों में कांग्रेस सरकार ने दोषियों को जेल भेजा और कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बोह घाटी आपदा पर सीएम सुक्खू ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
    Next Article भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास

    देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्कुवाला क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ (₹1390.83 लाख) की…

    3 Min Read
    दिल्ली

    Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

    दिल्ली में बीजेपी सरकार ने पूर्व केजरीवाल सरकार के एक नियम में बदलाव किया है. वर्तमान सरकार ने ऑटो और…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

    दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को जोरदार थप्पड़…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

    स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह…

    12 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चौपाल से चुनाव लड़ने का मिला न्योता, कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू से की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password