TRIPTY SRIVASTAVA

2173 Articles

बोर्ड परीक्षा-2027: डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़कर 4 अगस्तदेहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दी है। परिषद ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत विवरण बोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन के लिए पोर्टल 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक खोला गया था, लेकिन कुछ विद्यालय निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अंतिम अवसर के रूप में तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अगस्त 2026 के बाद डाटा अपडेशन की समय सीमा किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। परिषद ने बताया कि 4 अगस्त से विद्यालयों को विद्यार्थियों की नामावली तैयार करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 10 और 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण एवं स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के नवीन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरी की जा सकेगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में डाटा अपडेशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराएं, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से पूरी हो सकें। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा समय पर और पूरी तरह सही तरीके से अपलोड होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यालयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डाटा अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, समयबद्ध और छात्रहितैषी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर…

3 Min Read

आईएफएस के नए अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : भूपेंद्र यादव

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में शनिवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2024 बैच के परिवीक्षार्थियों का…

3 Min Read

थारू समाज के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने…

5 Min Read

विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत का…

3 Min Read

कफन से टपकता खून और 2 महीने का सस्पेंस… अलीगढ़ में DM के आदेश पर आखिर क्यों खोदी गई किशोरी की कब्र?

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीएम के आदेश के बाद एक…

3 Min Read

लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों का रखे हिसाब, हर्ष फायरिंग पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि लाइसेंसी असलहा का इस्तेमाल शादी, धार्मिक आयोजनों या किसी भी…

4 Min Read

‘पप्पू यादव का सिर कलम करने वाले को 51 लाख!’ संसद में राम मंदिर के नाटक के बाद हिंदू नेता का विवादित ऐलान

लखनऊ में शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद से जुड़े सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के…

3 Min Read

यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद…

2 Min Read

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब कटाई के बाद 14 दिन तक फसल को मिलेगा बीमा सुरक्षा

हरियाणा सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को…

3 Min Read

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह…

5 Min Read

शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर सुनाम को 107 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने किया लोकार्पण

सुनाम उधम सिंह वाला:  महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

13 Min Read

सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, सीएम भगवंत मान बोले- राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा

सुनाम उधम सिंह वाला:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से देश को मुक्त…

4 Min Read

पंजाब में लेड युक्त पेंट पर सख्ती, 90 पीपीएम से अधिक सीसा वाले पेंट पर रोक

चंडीगढ़। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में घरेलू और सजावटी पेंट को लेड (सीसा) मुक्त बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश…

2 Min Read

दिल्ली संसद मार्च विवाद: पूर्व एसीपी ने कहा- कानून के तहत हुआ बल प्रयोग

नई दिल्ली। दिल्ली में सीजेपी के संसद चलो मार्च में हुई हिंसा के दौरान पुलिस द्वारा की कार्रवाई का दिल्ली पुलिस…

3 Min Read

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से जुड़े 49 वीडियो हटाने के निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के एक साप्ताहिक तमिल पत्रिका नक्कीरन पब्लिकेशन्स के खिलाफ सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन द्वारा…

2 Min Read