jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों का रखे हिसाब, हर्ष फायरिंग पर हाई कोर्ट की टिप्पणी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों का रखे हिसाब, हर्ष फायरिंग पर हाई कोर्ट की टिप्पणी
उत्तर प्रदेशराज्य

लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों का रखे हिसाब, हर्ष फायरिंग पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

News Desk
Last updated: August 2, 2026 7:05 am
News Desk
Share
SHARE

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि लाइसेंसी असलहा का इस्तेमाल शादी, धार्मिक आयोजनों या किसी भी प्रकार की हर्ष फायरिंग के लिए नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शस्त्र लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों और उनके उपयोग का पूरा रिकॉर्ड रखे. ऐसा नहीं करने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है.

Contents
About The AuthorNews Desk

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने अखिलेश कुमार की याचिका को खारिज करते हुए दिया है. याची ने याचिका में शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के लाइसेंसिंग प्राधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी के आदेश को चुनौती दी थी. याची को वर्ष 2000 में शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया. वर्ष 2019 में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उससे खरीदे गए और उपयोग किए गए कारतूसों का विवरण मांगा.

जांच में पता चला कि उसने कुल 857 कारतूस खरीदे थे, लेकिन वह केवल 57 जिंदा कारतूस और 33 खाली खोखे ही प्रस्तुत कर सका. शेष 757 कारतूसों के बारे में उसने बताया कि उनका इस्तेमाल प्रशिक्षण, शादी, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में किया गया. लाइसेंसिंग प्राधिकारी ने इस स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए कहा कि याची ने कारतूसों के उपयोग का कोई रिकॉर्ड या ठोस विवरण नहीं दिया.

इसके बाद शस्त्र अधिनियम की धारा 17 के तहत उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया. अपीलीय प्राधिकारी ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद यह याचिका दाखिल हुई. सुनवाई के दौरान याची की ओर से कहा गया कि पुराने नियमों के तहत इस्तेमाल किए गए कारतूसों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य नहीं था और वर्ष 2018 की अधिसूचना उसके मामले पर लागू नहीं होती.

हाईकोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया. कोर्ट ने शस्त्र नियम 2016 और लाइसेंस की शर्तों का हवाला देते हुए कहा कि शस्त्र लाइसेंस कोई अधिकार नहीं बल्कि एक विशेष सुविधा है, जो निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन करने पर ही दी जाती है. लाइसेंसिंग प्राधिकारी को यह जांचने का पूरा अधिकार है कि खरीदे गए कारतूस कहां व किस उद्देश्य से इस्तेमाल किए गए और लाइसेंसधारी सभी शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं.

कोर्ट ने कहा कि याची न तो 757 कारतूसों का कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत कर सका और न ही उनके उपयोग का संतोषजनक विवरण दे पाया. यदि इतने बड़े पैमाने पर कारतूस शादी और धार्मिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए तो यह स्वयं लाइसेंसी असलहे के दुरुपयोग का प्रमाण है.

कोर्ट ने कहा कि लाइसेंसी असलहे का इस्तेमाल हर्ष फायरिंग के लिए नहीं किया जा सकता. याची न केवल कारतूसों की खरीद और उपयोग का विवरण देने में नाकाम रहा, बल्कि उसने शादी और धार्मिक आयोजनों में हथियार का दुरुपयोग भी किया.

हाईकोर्ट ने माना कि 757 कारतूसों का हिसाब न दे पाना अपने आप में लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का गंभीर मामला है, इसलिए लाइसेंस निरस्त करने के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है और उसमें हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता. इसी के साथ कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘पप्पू यादव का सिर कलम करने वाले को 51 लाख!’ संसद में राम मंदिर के नाटक के बाद हिंदू नेता का विवादित ऐलान
    Next Article कफन से टपकता खून और 2 महीने का सस्पेंस… अलीगढ़ में DM के आदेश पर आखिर क्यों खोदी गई किशोरी की कब्र?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

    देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों तथा सड़कों से…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 300 करोड़…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, चंबा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें; 40 स्टाफ नर्सों की होगी नियुक्ति

    चम्बा: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में फैकल्टी को मजबूत करने के लिए नियमों में आवश्यक छूट प्रदान की जाएगी। चिकित्सा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लाइसेंसधारी का दायित्व है कि वह खरीदे गए कारतूसों का रखे हिसाब, हर्ष फायरिंग पर हाई कोर्ट की टिप्पणी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password