गाजियाबाद। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रवर्तन जोन एक में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को भट्टा नंबर पांच रोड पर दिग्विजय त्यागी और श्रवण कुमार द्वारा बनाए जा रहे अवैध वेयरहाउस को ध्वस्त किया।
वहीं भट्टा नंबर पांच में बाबी तोमर, राज चौधरी, मुकेश चौधरी और ध्रुव चौधरी की अवैध दुकानों, वरदान रोड पर सौरभ चौधरी और कपिल चौधरी तथा ग्राम डरगल में सौरभ चौधरी द्वारा निर्मित वेयरहाउस को सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रित कर सीलिंग की कार्रवाई पूरी कराई। कार्रवाई में प्रवर्तन जोन एक का स्टाफ और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने बताया कि अगले माह भी ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा।

