jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा: सीएम सुक्खू पर तीखा तंज, बोले— जिस EVM से बने मुख्यमंत्री, उसी को दे रहे गाली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा: सीएम सुक्खू पर तीखा तंज, बोले— जिस EVM से बने मुख्यमंत्री, उसी को दे रहे गाली
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा: सीएम सुक्खू पर तीखा तंज, बोले— जिस EVM से बने मुख्यमंत्री, उसी को दे रहे गाली

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 2, 2026 9:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को शिमला में कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा. भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान सरमा ने कहा कि कांग्रेस देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो ज्ञानेश कुमार से नहीं, मोदी से लड़कर दिखाए. उन्होंने ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम सुक्खू पर तीखा तंज कसा. सरमा ने कहा, “अगर EVM खराब है, तो सुक्खू मुख्यमंत्री बनकर कैसे बैठे हैं? कांग्रेस में शर्म नाम की चीज बची ही नहीं है. आज सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली गए हैं EVM का विरोध करने. अरे, जिस मां के पेट से तुम पैदा हुए हो, उसी मां को गाली देने तुम दिल्ली गए हो.” उन्होंने आगे कहा, “मैं फिर कहता हूं कि जिस EVM के पेट से सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं, आज वह उसी को गाली दे रहे हैं.”

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

‘अगले साल हिमाचल में BJP का मुख्यमंत्री होगा’

असम के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में अगले साल भाजपा की सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने कहा, ‘मैं कामाख्या देवी की धरती से तारादेवी की धरती पर आया हूं. अगले साल इसी समय हिमाचल में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा.’ सरमा ने प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विदा करने की अपील की. उन्होंने सुक्खू सरकार पर बेरोजगारी और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश में कितने लोगों को रोजगार मिला है.

‘वोट चोरी छोड़ो, दिल चोरी करना सीखो’

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के नाम पर चुनाव लड़कर जीत रहे हैं. कांग्रेस को वोट चोरी का मुद्दा छोड़कर लोगों का दिल जीतना सीखना चाहिए. सरमा ने राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने इन फैसलों के जरिए लोगों का दिल जीता है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर 2024 का चुनाव गलत था तो राहुल गांधी उसी चुनाव में कैसे जीते. सरमा ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर भी साधा निशाना

सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग और अदालतों पर भी सवाल उठाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि दो-तीन हजार लोगों को इकट्ठा करके दिल्ली में शासन बदल देगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजनीतिक लड़ाई लड़ने की चुनौती दी. SIR के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी होती तो केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारें कैसे बनतीं. उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि SIR के दौरान गलत तरीके से किसका नाम मतदाता सूची से हटाया गया.

‘सुक्खू को ऐसा हराओ कि हेलीकॉप्टर प्रियंका गांधी के घर उतरे’

हिमाचल की जनता से अपील करते हुए सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को विदा कर देना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू को प्रियंका गांधी के घर पर नौकरी मिल जाएगी. सरमा ने कहा कि सुक्खू को ऐसा चुनाव हराना चाहिए कि उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रियंका गांधी के घर पर हो. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चिंता न करें, क्योंकि धोखा तो कांग्रेस के साथ भी हुआ है. सरमा ने कहा कि धोखा देना और वादाखिलाफी करना भी महाचोरी है और ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना जरूरी है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मंडी में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का असर: 791 अनाथ बच्चों के लिए खर्च किए गए ₹12.94 करोड़
    Next Article डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सजा प्रतिभाओं का मंच, ‘किड्स कार्निवल सीजन-2’ में बच्चों ने बिखेरे रंग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, पदाधिकारियों के तीन महीने के कामकाज की मांगी रिपोर्ट

    शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के किसी भी पदाधिकारी की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने तीसरे प्रत्याशी को लेकर रहस्य और जिज्ञासा बरकरार रखी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: ‘गलत काम लड़के करते हैं, तो पाबंदियां बेटियों पर क्यों?’

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई…

    4 Min Read
    पंचायत चुनाव
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में पंचायती राज विभाग, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा: सीएम सुक्खू पर तीखा तंज, बोले— जिस EVM से बने मुख्यमंत्री, उसी को दे रहे गाली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password