jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस
उत्तर प्रदेशराज्य

HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 8:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण की लांचिंग के बाद जिले में 11 मार्च से शुरू किए गए निश्शुल्क ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान में एचपीवी वैक्सीन के हिसाब को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जिले को 44 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। आठ सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग ने यू-विन पोर्टल पर 42,599 किशोरियों के टीकाकरण का ब्योरा अपडेट कर दिया, लेकिन ई-विन पोर्टल पर वैक्सीन की खपत महज 41,556 डोज दर्ज की गई है।

दोनों आंकड़ों में 1,043 डोज का अंतर है।वैक्सीन प्राप्त होने और उसके कन्जेप्शन यानि इस्तेमाल के आंकड़ों में भिन्नता मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

31 कोल्ड चेन केंद्र प्रभारियों को नोटिस

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.नीरज अग्रवाल ने जिले के 31 कोल्ड चेन केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी कर वैक्सीन के वास्तविक इस्तेमाल का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से वैक्सीन की प्राप्ति, वितरण, टीकाकरण और शेष स्टाक का ब्योरा मिलाने को कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग केंद्रों पर टीकाकरण कवरेज और ई-विन पर दर्ज खपत में अंतर सामने आया है। कहीं खपत कम दर्ज है तो कुछ केंद्रों पर खपत कवरेज से अधिक दिखाई गई है। उदाहरण के तौर पर सीएचसी लोऩी के अंतर्गत कुल कवरेज 6,194 के मुकाबले ई-विन पर 5,900 डोज की खपत दर्ज है।

वहीं सीएचसी डासना में 4,980 के मुकाबले 5,053 डोज की खपत दर्ज की गई है।एचपीवी वैक्सीन बाजार में महंगी होने के कारण इसके एक-एक डोज का हिसाब बेहद महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि दोनों पोर्टल के आंकड़ों में अंतर किस स्तर पर हुआ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने संबंधित केंद्र प्रभारियों को अभिलेखों और पोर्टल के आंकड़ों का मिलान कर अंतर स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट में कुल कवरेज 42,599 और ई-विन कन्जेप्शन 41,556 दर्ज है।विभाग का कहना है कि सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगा कि अंतर आंकड़ों की फीडिंग में है या वैक्सीन के वास्तविक स्टाक में।

इस संबंध में 25 और 29 अगस्त को जारी किये गये नोटिसों के बाद सख्ती करते हुए चेतावनी भरा नोटिस जारी किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि कोल्ड चेन सेंटर के प्रभारी वैक्सीन की खपत में मिली भिन्नता को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

टॉप फाइव सेंटर जहां सबसे अधिक अंतर पाया गया

क्र.कोल्ड चेन सेंटरप्राप्तवैक्सीनकवरेज / उपयोगअंतर
1सीएचसी लोनी619461945900294
2यूपीएचसी विजयनगर-2172417241458266
3यूपीएचसी न्यू डिफेंस कालोनी657657495162
4यूपीएचसी सादिकनगर11241124971153
5यूपीएचसी हरसांव409409546137

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, वेयरहाउस ध्वस्त और कई दुकानें सील
    Next Article भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    केदारनाथ
    उत्तराखंड

    बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम: गैर-सनातनीयों पर प्रवेश प्रतिबंध, नई SOP लागू

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी का आरोप, महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला के खिलाफ पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी करने, करोड़ों…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

    डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

    8 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में भूजल संकट पर राहत की खबर, AAP का दावा- चार साल में 11.58% पॉइंट सुधार

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कहा कि ग्राउंडवॉटर के ताजा मुल्याकंन से…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password