jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंतिम संस्‍कार से पहले दामाद ने पैर छुए तो हाथ पकड़कर बोली सास- मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंतिम संस्‍कार से पहले दामाद ने पैर छुए तो हाथ पकड़कर बोली सास- मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं
उत्तर प्रदेशराज्य

अंतिम संस्‍कार से पहले दामाद ने पैर छुए तो हाथ पकड़कर बोली सास- मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं

News Desk
Last updated: July 31, 2026 6:58 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के आगरा से हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के बालाजी नगर की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। नाते-रिश्तेदार सभी महिला अी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए घर पहुंचने लगे। अंतिम संस्कार से पहले अचानक से महिला जिंदा हो गई। पहले तो घर वालों को विश्वास ही नहीं हुआ। महिला ने खुद बोलकर कहा कि मैं जिंदा हूं। ये मामला जिसने भी सुना वही महिला को देखने के लिए उनके घर की तरफ दौड़ पड़ा। देखते ही देखते महिला के घर पर भीड़ लगने लगी। हालांकि परिजन मृत्यु का सही समय, अस्पताल का नाम और डेथ सर्टिफिकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। सुबह दस बजे के बाद से परिजनों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

परिजनों के दावे के अनुसार सोमवार को 65 वर्षीय शीला देवी को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें वेंटीलेटर पर ले लिया। बुधवार तड़के मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से पहले एक बेटे के घर बदायूं ले गए। उसके बाद आगरा लेकर आए। बुधवार की देर शाम अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। फूल मालाएं आ गईं। परिजनों के दावे के अनुसार रात आठ बजे जैसे ही छोटा दामाद अंतिम दर्शन को गया तो वृद्धा ने हाथ पकड़ लिया और कहा, मैं जिंदा हूं, मरी नहीं हूं…।

कुछ दिन पहले बदायूं चली गई थी महिला

ट्रांसयमुना के बालाजीपुरम निवासी शीला देवी के पति हरिओम माहौर का आठ साल पहले निधन हो गया था। वे स्वास्थ्य विभाग में थे। बड़ा बेटा सुनील माहौर घर के नीचे परचून की दुकान करता है। छोटा बेटा संजीव माहौर पिता के स्थान पर मृतक आश्रित नियुक्ति से स्वास्थ्य विभाग बदायूं में तैनात है। कुछ महीने पहले शीला देवी छोटे बेटे के पास बदायूं चली गई थीं। उन्हें सांस संबंधी बीमारी थी। कुछ दिनों पूर्व उनका एक ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

घर वाले नहीं दिखा सके डेथ सर्टिफिकेट

हिन्दुस्तान ने जब पूरे मामले की पड़ताल शुरू की तो परिजन न तो बरेली के उस अस्पताल का नाम बता पाए, जहां मृत घोषित किया गया था और न ही मृत्यु प्रमाणपत्र दिखा सके। गुरुवार शाम को आगरा के एक अस्पताल में वेंटीलेटर पर भर्ती बताया गया मगर वहां भी इस नाम की कोई मरीज नहीं थी। एक परिजन संजीव माहौर का कई बार नंबर मिलाया गया मगर नहीं उठा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, बरेली में नौ जिलों के अफसरों के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी ने बनाई रणनीति
    Next Article पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गाजीपुर से चंदौली, शक्तिनगर तक होगा विस्तार; सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज

      शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज नोएडा | 20 जुलाई…

    2 Min Read
    राखीगढ़ी झांकी
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की राखीगढ़ी झांकी को गणतंत्र दिवस पर नहीं मिली मंजूरी

    चंडीगढ़: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, लेकिन हरियाणा के लिहाज से अधूरा सा रह गया. क्योंकि इस…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बेखौफ बदमाश, कुत्ते को घुमाने निकले युवक से iPhone 16 Pro लूटा

    गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर में बाइक सवार दो बदमाश युवक का आईफोन लूटकर फरार हो गए। घटना 31 अगस्त की बताई गई…

    2 Min Read
    पश्चिम बंगाल

    बंगालियों से भेदभाव के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च, कोलकाता की सड़कों पर उमड़ी भीड़

    बंगालियों से भेदभाव के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च, कोलकाता की सड़कों पर उमड़ी भीड़ कोलकाता | 16 जुलाई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंतिम संस्‍कार से पहले दामाद ने पैर छुए तो हाथ पकड़कर बोली सास- मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password