jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गाजीपुर से चंदौली, शक्तिनगर तक होगा विस्तार; सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गाजीपुर से चंदौली, शक्तिनगर तक होगा विस्तार; सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गाजीपुर से चंदौली, शक्तिनगर तक होगा विस्तार; सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

News Desk
Last updated: July 31, 2026 7:15 am
News Desk
Share
SHARE

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें। ऐसे सांसद नहीं चुनिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें।

Contents
About The AuthorNews Desk

बिना नाम लिए तंज कसा कि यहां के सांसद से दूर रहिए। पहले यहां के माफिया को सत्ता का सरंक्षण मिलता था। हमारी सरकार ने ठाना था कि माफिया को मिट्टी में मिलाना है और मिल गया। सपा के लोग माफिया के कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।

अब गरीब का बेटा रामलीला का आयोजन करता है तो कोई असलहा लहराने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि मिट्टी में दफन होना पड़ेगा। जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, राजकीय मेडिकल कॉलेज व ग्रीन फील्ड हाईवे दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जल्द ही चंदौली व शक्तिनगर तक जोड़ा जाएगा।

गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी परिसर में 692 करोड़ से 268 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सपा के पापों से पर्दा उठाने लगे तो ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक इंच काम नहीं हुआ और 3000 करोड़ के वारे-न्यारे कर लिए। युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे की जोड़ी सेंधमारी करने निकल जाती थी।

पहले त्योहार पर उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू शुरू होते थे, लेकिन अब उपद्रव नहीं, उत्सव है। उपद्रव करने और युवाओं की नौकरी में सेंधमारी पर जेल या जहन्नुम ही जगह है। सीएम ने कहा कि पूर्व विधायक कृष्णानंद राय ने माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन सत्ता संरक्षित माफिया ने कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी। सारे सबूत होने के बावजूद माफिया को सत्ता का संरक्षण मिला। माफिया किसी के नहीं होते। समाज का खून चूसते हैं।

कहा कि सपा जन्मजात से महिला विरोधी है। कन्नौज के बाबा साहेब मेडिकल कॉलेज, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कॉलेज, संत रविदास जनपद का नाम बदलने का पाप किया। आह्वान किया कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित गाजीपुर के सारथी बनें। नौजवान, किसान, आधी आबादी, व्यापारी विकास के लिए 10 कदम चलेंगे तो सरकार आपके साथ 100 कदम चलेगी। विकास के हर प्रस्ताव स्वीकार होंगे।

कहा कि अब यहां मेडिकल कॉलेज है। लखनऊ, काशी, गोरखपुर की यात्रा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व गोरखपुर-वाराणसी हाईवे भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली, वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाएंगे। कहा कि पीएम मोदी ने देश में केवल चार जातियां गरीब, किसान, महिलाएं व युवक बताईं है।

12 वर्ष में पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल भारत, मिशन रोजगार के तहत लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है। यूपी में नौ साल में नौ लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश या बिना घूस दिए नौकरी मिली है।

एशिया के सबसे बड़े गांव में रहते हैं 12 हजार से अधिक सैनिक

मैगर सिंह, शिवपूजन राय, वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पांडेय समेत रणबांकुरों व साहित्यकारों कुबेरनाथ राय व भोला नाथ गहमरी को याद किया। कहा कि एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में 12 हजार से अधिक सैनिक और 15000 से अधिक अवकाश प्राप्त सैनिक हैं, जो सन 1962, 1965, 1971 व 1999 के कारगिल युद्ध तथा ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी से डटे रहे। आजाद हिंद फौज से भी यहां के युवा जुड़े।

सपा-कांग्रेस ने विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया

सपा ने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है। सपा व कांग्रेस सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व मेडिकल कॉलेज और आजमगढ़ में विवि बनवाया।

प्रधानमंत्री मोदी व तत्कालीन मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन चलवाई और डाक टिकट जारी किया था। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य़क्ष सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पीयूष राय आदि मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंतिम संस्‍कार से पहले दामाद ने पैर छुए तो हाथ पकड़कर बोली सास- मुझे कहां ले जा रहे हो, मैं जिंदा हूं
    Next Article डेढ़ साल का इंतजार खत्म, आज गदरपुर रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे सीएम धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की अभेद्य सुरक्षा, 20 हजार जवानों के साथ हाईटेक सर्विलांस का घेरा

    नई दिल्ली। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिन्हें…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    मानसून सत्र के चौथे दिन पंजाब विधानसभा में हंगामे के आसार, सरकार रखेगी कई अहम प्रस्ताव

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सरकार कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों और विधायी कार्यों को सदन…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद

    उत्तर प्रदेश के आगरा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर सतर्कता टीम (विजिलेंस…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी पुलिस और कई विभागों के कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी राहत, 50% तक बढ़ा भत्ता

    लखनऊ। सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों के वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा तथा बच्चों की शिक्षा संबंधी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गाजीपुर से चंदौली, शक्तिनगर तक होगा विस्तार; सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password