jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा
दिल्लीराज्य

NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा

News Desk
Last updated: August 8, 2026 10:25 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई के आरोपपत्र ने परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली गोपनीय प्रक्रिया में हुई सुरक्षा चूकों को उजागर किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, एनटीए के तीन विषय विशेषज्ञ ही पेपर लीक के प्राथमिक स्रोत बने।

Contents
About The AuthorNews Desk

रसायन विज्ञान के प्रो. पीवी कुलकर्णी, वनस्पति विज्ञान-प्राणि विज्ञान (जूलाजी) की प्रो. मनीषा गुरुनाथ मांधरे और भौतिकी की प्रो. मनीषा संजय हवलदार पर आरोप है कि उन्होंने प्रश्नपत्र तैयार करने, अनुवाद और बैक-ट्रांसलेशन के दौरान हासिल गोपनीय सामग्री को बाहर निकाला। सीबीआइ का आरोप है कि तीनों विशेषज्ञ काम खत्म होने के बाद पुणे लौटकर अभ्यर्थियों को विशेष कोचिंग देते थे, जबकि एनटीए के नियमों के तहत विशेषज्ञों को ऐसी कोचिंग देने की अनुमति नहीं थी।

सीबीआइ के अनुसार, प्रश्नपत्र की सेटिंग, अनुवाद और बैक-ट्रांसलेशन का काम एनटीए के ओखला स्थित भवन में सुरक्षित वातावरण में कराया गया था। इसके बावजूद विशेषज्ञों के प्रवेश और निकास के समय तलाशी या शारीरिक तलाशी (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था नहीं थी। एजेंसी ने यह भी पाया कि विशेषज्ञों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए एनटीए कार्यालय में समर्पित लाइव सीसीटीवी मानिटरिंग कंट्रोल रूम नहीं था।

सीबीआइ ने आरोपपत्र में ये भी कहा कि परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले की साजिश के लिए आरोपितों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। पुणे स्थित आरोपितों ने जीव विज्ञान की विशेष कक्षाओं और परीक्षा के बाद के मूल्यांकन पर चर्चा के लिए यह ग्रुप बनाया था।

चार सेटों में मिला बड़ा मिलान 

सीबीआइ ने अभ्यर्थियों और बिचौलियों से बरामद सामग्री को दिल्ली विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ समिति से जांच कराया। समिति के अनुसार, लीक सामग्री का बड़ा हिस्सा नीट-यूजी 2026 के कैलाश, शिवालिक, सेट-दो और सेट-तीन से मेल खाता था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जिन सेटों तक संबंधित विशेषज्ञों की पहुंच थी, उनमें प्रश्नों का मिलान 85 प्रतिशत तक पाया गया, जबकि जिन सेटों तक उनकी पहुंच नहीं थी, उनमें मिलान सबसे कम था।

सीबीआइ ने तीनों विशेषज्ञों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। आरोप साबित होने पर संबंधित प्रविधानों में उम्रकैद तक की सजा और लोक परीक्षा कानून के तहत कम से कम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रविधान है। हालांकि, आरोप अभी अदालत में साबित होना बाकी हैं।

रफ वर्क के कागज बने लीक का जरिया 

चार्जशीट के अनुसार, गोपनीय सेक्शन में विशेषज्ञों को रफ वर्क के लिए सादे कागज उपलब्ध कराए जाते थे। सीबीआइ का आरोप है कि केमिस्ट्री विशेषज्ञ पीवी कुलकर्णी ने इसी सुविधा का फायदा उठाया। उन्होंने केमिस्ट्री के 135 प्रश्नों और उनके उत्तर विकल्पों को छोटे-छोटे चिट पर संक्षिप्त रूप में लिख लिया और उन्हें छिपाकर बाहर ले गए।

आरोप है कि कुलकर्णी आसान प्रश्नों को याद भी कर लेते थे और दिन का काम पूरा होने के बाद होटल लौटकर उन्हें दोबारा लिखते थे। वह तीन सेटों के बैक-ट्रांसलेशन के काम से भी जुड़े थे। सीबीआइ के अनुसार, बाद में बरामद लीक सामग्री में केमिस्ट्री के प्रश्नों का सबसे अधिक मिलान उन्हीं सेटों से मिला, जिन तक कुलकर्णी की पहुंच थी।

मंधारे ने एनसीईआरटी से जोड़े सवाल

मनीषा गुरुनाथ मांधरे वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान (जूलाजी) के लिए अंग्रेजी से मराठी अनुवाद और बैक-ट्रांसलेशन से जुड़ी थीं। सीबीआइ के मुताबिक, वह दिन का काम खत्म करने के बाद होटल लौटती थीं और एनसीईआरटी की किताबों में संबंधित पैराग्राफ को चिन्हित करती थीं।

जांच एजेंसी का कहना है कि लंबे अनुभव के कारण वह प्रश्नों को संबंधित एनसीईआरटी की सामग्री से आसानी से जोड़ सकती थीं। आरोप है कि इसी प्रक्रिया से उन्होंने परीक्षा के लिए तैयार किए जा रहे प्रश्नों की सामग्री को दोबारा तैयार करने में मदद की।

68 फिजिक्स प्रश्नों का मामला 

फिजिक्स विशेषज्ञ मनीषा संजय हवलदार पर आरोप है कि वह भी रोजाना का काम खत्म होने के बाद प्रश्नों को संक्षिप्त रूप में नोट करती थीं। सीबीआइ के अनुसार, उन्होंने बाद में 16 पन्नों में 68 भौतिकी के प्रश्न एक अभ्यर्थी की मां को उपलब्ध कराए।जांच एजेंसी ने जब्त सामग्री की फोरेंसिक जांच कराई। सरकारी प्रश्नित दस्तावेज परीक्षक की रिपोर्ट में 68 भौतिकी प्रश्नों की लिखावट को हवलदार और सह-आरोपित तेजस शाह से जोड़े जाने की बात कही गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर: तीन दिन में दो सगी बहनों की मौत, इस साल 1,349 मामले
    Next Article पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यूपी दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में 24…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा मॉडल से प्रेरित: CM सैनी ने पंजाब में किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए की उपलब्धियों की घोषणा

    चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल अभी से बनता हुआ दिखाई…

    14 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

    मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलने जा रही है। पहले चरण में विश्वविद्यालय…

    5 Min Read
    DDA
    दिल्ली

    DDA की ‘अपना घर आवास योजना 2025’ लॉन्च: दिल्ली में सस्ते फ्लैट्स पर 25% तक छूट, जानिए पूरी डिटेल

    DDA की ‘अपना घर आवास योजना 2025’ लॉन्च: दिल्ली में सस्ते फ्लैट्स पर 25% तक छूट, जानिए पूरी डिटेल नई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password