jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
दिल्लीराज्य

दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 20, 2026 9:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली : दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रशासनिक अधीनस्थ सेवा (डीएएसएस) कैडर के 111 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उनकी नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं. इस निर्णय से स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व जैसे तमाम अहम विभागों में जनसेवा के कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलने की उम्मीद है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

करियर ठहराव से मिली मुक्ति

लंबे समय से डीएएसएस कैडर के ग्रेड-1 अधिकारी पदोन्नति न मिलने के कारण करियर में ठहराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे. दिल्ली हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों और कैडर पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत आखिरकार इन अधिकारियों के लिए पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर संतोष जताते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनकी सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस कदम से योग्य एवं अनुभवी अधिकारियों को उनका वास्तविक सम्मान और हक मिला है.

शिक्षा, स्वास्थ्य और कर विभागों की बढ़ेगी कार्यक्षमता

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के तहत विभिन्न विभागों में प्रमुख पदों पर तैनातियां की गई हैं. शिक्षा विभाग में स्कूली शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को उप निदेशक (डीएएसएस) के पद पर तैनात किया गया है. स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों जैसे लोक नायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में उप चिकित्सा अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है, साथ ही स्वास्थ्य निदेशालय में उप निदेशकों की तैनाती हुई है. राजस्व एवं व्यापार-कर विभाग में पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न उप-मंडलों में नए एसडीएम (मुख्यालय) तथा व्यापार एवं कर विभाग में सहायक आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा उपराज्यपाल सचिवालय, कानून एवं न्याय विभाग तथा सतर्कता निदेशालय में भी उप सचिव के पदों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि

प्रशासनिक कसावट से राजधानी के नागरिकों को मिलने वाली सरकारी सेवाएं और अधिक त्वरित तथा प्रभावी बनेंगी. सरकार का मुख्य उद्देश्य राजधानी के प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है, और यह प्रशासनिक फेरबदल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भारत का जवाबी कदम! पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बैरिकेड-बोलार्ड हटाए
    Next Article भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मिशन-2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कसी कमर, 5 विधायक बने वरिष्ठ प्रवक्ता; 28 को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

    शिमला। हिमाचल में मिशन-2027 की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपना मीडिया विभाग नए सिरे से गठित कर दिया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से लोकभवन में होगी। ढाई…

    2 Min Read
    सुक्खी
    पंजाबराज्य

    बंगा विधायक डॉ. सुक्खी ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट रैंक भी छोड़ा

    बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद से इस्तीफा दे दिया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग

    साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मृतका की छोटी बेटी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password