jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
पंजाबराज्य

भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

News Desk
Last updated: August 20, 2026 10:51 am
News Desk
Share
SHARE

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल ने खुद धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, अंतिम फैसला अभी पार्टी स्तर पर होना बाकी है। इसके बाद औपचारिक प्रस्ताव मंजूरी के लिए अमृतपाल को भेजा जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

दो विधानसभा सीटों से भर सकते हैं नामांकन 

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने कहा कि पार्टी ने तय कर लिया है कि अमृतपाल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतपाल एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के लिए फिलहाल धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है। धूरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं।

पार्टी कर रही विकल्पों पर विचार

कोटकपूरा से पार्टी नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी अमृतपाल के धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। बैठक में फैसला होने के बाद प्रस्ताव अमृतपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

बड़े चेहरों के खिलाफ रणनीति

पार्टी नेताओं के मुताबिक वारिस पंजाब दे केवल धूरी में ही बड़े चेहरे को चुनौती देने की रणनीति नहीं बना रही। अन्य दलों के प्रमुख नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी अपने चर्चित चेहरों को उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी का मानना है कि बड़े नेताओं के खिलाफ मजबूत चेहरे उतारने से चुनावी मुद्दों और मुकाबले का नैरेटिव प्रदेश स्तर पर बनाया जा सकता है।

छह उम्मीदवारों का एलान

वारिस पंजाब दे अब तक छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बस्सी पठाना से इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को टिकट दिया गया है। मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला और अजनाला से दलजीत सिंह कलसी को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत रह चुके हैं।

इसके अलावा गिल से पूर्व अकाली विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा और कोटकपूरा से रछपाल सिंह सोसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने अप्रैल में अमृतपाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, DASS कैडर के 111 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
    Next Article पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए, पीएम ने मुस्कुराकर थामा हाथ और दिया आशीर्वाद

    पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद के कौशांबी में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों के ठिकानों की वीडियो और लोकेशन विदेश भेजने वाले छह गिरफ्तार

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र से छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री धामी
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नेपाल की आपदा से उत्तराखंड अलर्ट, 13 ग्लेशियर झीलों की निगरानी होगी मजबूत

    देहरादून: नेपाल में आई आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार ने ग्लेशियर झीलों से जुड़े संभावित खतरों को लेकर तैयारियां तेज कर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भगवंत मान को चुनौती देंगे अमृतपाल सिंह! धूरी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password