jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा

News Desk
Last updated: August 15, 2026 9:38 am
News Desk
Share
SHARE

भराड़ी: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों और वन मित्रों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों की भागीदारी और थकान को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त को प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, पर्यावरण और प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़ी कई बड़ी सौगातें दीं।

Contents
About The AuthorNews Desk

वन मित्रों का मानदेय हुआ 12 हजार, लगेंगे 50 लाख पौधे

निहारी में वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने वन मित्रों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने वन मित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए करने की घोषणा की। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सीएम ने बताया कि इस वर्ष राज्य में वन महोत्सव के तहत 7,000 हेक्टेयर भूमि पर 50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ वन क्षेत्रों से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है।

भराड़ी को तहसील का दर्जा, स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार

दधोल में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की घोषणाएं कीं। उन्होंने भराड़ी उपतहसील को क्रमोन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा देने का ऐलान किया। इसके अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में डॉक्टरों के 2 अतिरिक्त पद सृजित करने और तड़ौन पंचायत में नया पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की गई।

जल्द होगी 4,000 शिक्षकों की भर्ती, कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एमबीए, एमसीए और एमटीए की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, राजकीय महाविद्यालय घंडावली में बीबीए और बीसीए की पढ़ाई शुरू करने का भी ऐलान किया। सीएम ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अब तक 6,000 से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं और आने वाले समय में 4,000 शिक्षकों की और भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश में 156 से अधिक सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय खोले गए हैं और राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य भी जारी है।

आपदा प्रभावितों का मकान मुआवजा बढ़ाकर 8.50 लाख किया

प्रदेश में पिछले साल आई आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 23 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए सरकार ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे की राशि बढ़ा दी है। वर्ष 2023 में यह मुआवजा 7 लाख रुपए था, जिसे अब बढ़ाकर 8.50 लाख रुपए कर दिया गया है। सीएम ने दोहराया कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

बीबीएमबी से 7,200 करोड़ के दावे पर नजर, वाइल्ड फ्लावर हॉल से हो रही कमाई

अंतर्राज्यीय मामलों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से जुड़े करीब 7,200 करोड़ रुपए के बकाया एरियर के दावे को सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से लड़ रही है। सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में 15 वर्ष पहले ही फैसला दे चुका है। अब पंजाब को 20 अगस्त को अपना पक्ष रखने को कहा गया है, जिसके बाद प्रदेश सरकार आगे की कानूनी रणनीति तय करेगी। इसके साथ ही उन्होंने वाइल्ड फ्लावर हॉल (शिमला) मामले में सरकार की ऐतिहासिक जीत का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस जीत से हिमाचल को 450 करोड़ रुपए की संपत्ति वापस मिली है, जिससे अब राज्य को सालाना करीब 20 करोड़ रुपए की आय हो रही है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद में हाई अलर्ट, मेट्रो-नमो भारत स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो भीड़ दिख रही है, उसमें लोग अपने आप ही नहीं आ रहे, बल्कि उन्हें यहां तक…

    6 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबर

    मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात

    नोएडा मीडिया क्लब के विकास में एक और मील का पत्थर जोड़ने का प्रयास करते हुए आज नोएडा प्रेस क्लब…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार की पहल रंग लाई, उत्तराखंड में EPFO के नए क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों पर केंद्र करेगा विचार

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिलने जा रही है। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने के आरोप, NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

    पंजाब । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password