jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च
राज्यहिमाचल प्रदेश

खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 15, 2026 9:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी वाले मंच को कथित तौर पर अपवित्र बताकर उसके शुद्धीकरण का कार्य किया गया। उन्होंने इस घटना को बेहद घृणित, शर्मनाक और प्रतिगामी मानसिकता का परिचायक बताया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विनय कुमार ने कहा कि यह कथित शुद्धीकरण भाजपा की भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व लगातार प्रगति-विरोधी और विभाजनकारी रास्ते को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की गरिमा, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों पर भी प्रहार है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान से संचालित लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ऐसी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

इस मामले के विरोध में शुक्रवार को शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं ग्रामीण के तत्वावधान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। मार्च में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव यशपाल तनाईक, सत्यजीत नेगी, आदर्श सूद, यशवंत छाजटा, जेनव चंदेल, विनीत गौतम, सुरेश नागटा, उषा राठौर, पवन ठाकुर, चमन, सीमा चौहान, रीता भारद्वाज, मोहन नेगी और सुरेंद्र चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा, अनिता शर्मा, प्रियंका तंवर, एसके सहगल, प्रभा वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा और रजेडे ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में हिस्सा लिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 195 पुलिसकर्मियों को मिली अगली रैंक
    Next Article CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के नए…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार

    दक्षिणी दिल्ली। जब नेहरू-लियाकत एक्ट हुआ तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बड़े स्पष्ट शब्दों में बोला था कि इसका कोई…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने किया जनसेवा शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध सेवा के निर्देश

    चंपावत। जनपद चंपावत में 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत रविवार को टनकपुर के बूम-शारदा घाट, ऊंचौलीगोठ में बहु-विभागीय…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान

    अंबाला। अंबाला की धरती पर सोमवार रात आस्था का ऐसा रंग चढ़ा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उसमें पूरी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खरगे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार, शिमला में निकाला मार्च
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password