jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: इसी माह शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना; महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: इसी माह शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना; महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: इसी माह शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना; महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 4, 2026 10:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है और अगले छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री शनिवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं।

इनमें करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं और इन क्षेत्रों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

500 चिकित्सकों की नियुक्ति

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और अटल मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाना को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। एम्स की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं और 19 वर्ष पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की है।

ओपीएस पर सरकार का रुख स्पष्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक इसे बंद नहीं किया जाएगा।

आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार नीति तैयार कर रही है, जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा। करुणामूलक आधार पर रोजगार के पात्र मामलों में करीब 70 प्रतिशत मामलों का समाधान किया जा चुका है।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को पूर्व भाजपा सरकार से 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिलीं।

‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना इसी माह

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रविधान किया जाएगा। उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल शिक्षा विभाग में तबादलों पर ब्रेक: मंत्रियों-विधायकों की डीओ पर CM का एक्शन, सभी प्रस्ताव होल्ड
    Next Article रामपुर में बोले CM सुक्खू: भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    “मान सरकार लड़ रही, अकाली दल पाल रहा” — AAP विधायक का गंभीर आरोप

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने का कार्य…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पूरा हिमाचल असुरक्षित नहीं, मौसम संबंधी एडवाइजरी का करें पालन

    शिमला। हिमाचल में मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, बोले- भय, बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा प्रदेश, जनता चुनाव में देगी जवाब

    बरेली। कांग्रेस के ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, भाजपा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: इसी माह शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना; महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password