jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े
राज्यहिमाचल प्रदेश

ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 9:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र को तकनीक से सशक्त बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में एग्रीस्टैक परियोजना के तहत जिला ऊना के 43,822 किसान डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ चुके हैं। डिजिटल रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को एकीकृत डिजिटल पहचान मिल रही है, जिससे सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी किसान से जुड़ी जानकारी

उप निदेशक कृषि ऊना प्रेम सिंह ने बताया कि एग्रीस्टैक के तहत किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। प्रत्येक पंजीकृत किसान को आधार आधारित 11 अंकों की विशिष्ट यूनीक फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी, जो भविष्य में विभिन्न कृषि सेवाओं, दस्तावेजों के सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उपयोगी होगी।

योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान

उन्होंने बताया कि डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को विभिन्न योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता कम होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद जैसी सुविधाओं तक पहुंच अधिक सरल और पारदर्शी बनाने में यह व्यवस्था सहायक होगी।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से तैयार हो रहा फसलों का सटीक रिकॉर्ड

प्रेम सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 2,65,760 सर्वेक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें से 2,30,301 सर्वे स्वीकृत हो चुके हैं। मोबाइल ऐप और जीपीएस तकनीक के माध्यम से खेतों की मैपिंग कर फसलों का वास्तविक विवरण दर्ज किया जा रहा है। इससे कृषि योजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा पात्र किसानों तक सेवाएं पहुंचाने में सहायता मिलेगी। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भूमि, फसल, मिट्टी और जलवायु से संबंधित जानकारी के आधार पर वैज्ञानिक कृषि परामर्श उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही सरकारी सहायता के पारदर्शी वितरण और पात्र किसानों की पहचान को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा।

लोक मित्र केंद्रों पर निःशुल्क पंजीकरण

कृषि विभाग उपनिदेशक ने बताया कि जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र अथवा एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, भूमि का कोई भी खसरा नंबर तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 67 किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर किसान रजिस्ट्री करवाने का आग्रह किया है। शिविरों में कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

डिजिटल खेती की ओर बढ़ रहा ऊना

एग्रीस्टैक और फार्मर रजिस्ट्री जैसी पहलें कृषि क्षेत्र को पारंपरिक व्यवस्था से तकनीक आधारित प्रणाली की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऊना के 43 हजार से अधिक किसानों का डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़ना जिले में आधुनिक कृषि सेवाओं को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। इससे आने वाले समय में कृषि सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किसान-केंद्रित बनाने में सहायता मिलेगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय रहते एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री से सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे
    Next Article गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    रोटो पंप्स लिमिटेड ने अगले स्तर के विनिर्माण बुनियादी ढांचे और ‘पी’ रेंज कॉम्पैक्ट पंपों का अनावरण किया।

    नोएडा, भारत - १६ अप्रैल, २०२५: रोटी पंप्स लिमिटेड (बीएसई: 517500, एनएसई: रोटो), एक अग्रणी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी और पांच…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह 20 से 28 सितंबर तक रहेंगे प्रदेश से बाहर, दो मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 20 सितंबर से 28 सितंबर तक लंबे समय…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मिशन यूपी 2027: सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा-आरएसएस की नई रणनीति

      मेरठ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password