jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रामपुर में बोले CM सुक्खू: भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रामपुर में बोले CM सुक्खू: भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

रामपुर में बोले CM सुक्खू: भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 4, 2026 10:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रामपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि जो लोग जनता का पैसा लूटकर राजनीति में आए और मंत्री बनने के बाद बड़ी-बड़ी संपत्तियां बनाने में कामयाब हुए, उनकी संपत्तियों की जांच की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति को जब्त कर गरीबों के हित में इस्तेमाल करने की दिशा में सरकार जल्द कदम उठाएगी. मुख्यमंत्री ने शनिवार को रामपुर के नोगली में आयोजित जनसभा के दौरान ये बातें कही.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल कर बड़ी संपत्तियां अर्जित की हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के बाद मंत्री पद हासिल करने और इसके बाद बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी या बेनामी संपत्तियां बनाने वालों की जांच की जाएगी. सुक्खू ने कहा कि ऐसी संपत्तियों को नियमों के तहत जब्त कर गरीब लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा.

‘सत्ता सुख के लिए नहीं, जनता की मदद के लिए है सरकार’

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से काम कर रही है. सरकार का प्रयास है कि भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए जाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि गरीब और आम आदमी की आवाज सुनना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि जनता की मदद और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी धन जनता का है और इसका इस्तेमाल जनकल्याण के लिए होना चाहिए. सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का मतलब गरीब की आवाज सुनना, उसकी परेशानी समझना और उसी के अनुसार योजनाएं लागू करना है.

‘भाजपा ने बांटी 5 हजार करोड़ की रेवड़ियां’

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने चुनाव से पहले जनता को करीब 5 हजार करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटने जैसी घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित भर्तियां नहीं की गईं और शिक्षकों की भर्ती कई मामलों में केवल नोटिफिकेशन तक सीमित रही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पुरानी पेंशन योजना बंद नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है. साथ ही उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति तैयार करने की बात कही.

केंद्र सरकार पर हिमाचल के अधिकार छीनने का आरोप

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के कई अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है. सुक्खू ने कहा कि हिमाचल से जुड़े मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाया जा रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: इसी माह शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना; महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली
    Next Article गाजियाबाद: एक्सप्रेसवे पार करते वक्त बड़ा हादसा, शाहजहांपुर निवासी युवक की मौत के बाद लगा जाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर

    देहरादून: भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चरण में बैठक आयोजित हुई. सबसे पहले…

    5 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    संविदा और असंगठित श्रमिकों के अधिकारों को लेकर PMO में शिकायत, सामाजिक कार्यकर्ता ने रखे बड़े सुझाव

    श्रमिकों के अधिकारों को लेकर PMO तक पहुंची आवाज, बड़े सुधारों की मांग नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026 — भारत…

    4 Min Read
    बिहार

    बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, नेपाल बॉर्डर से एंट्री

    बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, नेपाल बॉर्डर से एंट्री; राज्य में हाई अलर्ट, पुलिस ने जनता से की अपील…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    रोटो पंप्स लिमिटेड ने अगले स्तर के विनिर्माण बुनियादी ढांचे और ‘पी’ रेंज कॉम्पैक्ट पंपों का अनावरण किया।

    नोएडा, भारत - १६ अप्रैल, २०२५: रोटी पंप्स लिमिटेड (बीएसई: 517500, एनएसई: रोटो), एक अग्रणी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी और पांच…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रामपुर में बोले CM सुक्खू: भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password