jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 6:11 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी के बागी विधायक विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह आगामी 14 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तीनों को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सात विधायकों के साथ ही तीनों विधायकों ने दो साल पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। हालांकि सपा ने कभी इनकी सदस्यता रद्द कराने की कोशिश नहीं की।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इन्हीं के साथ बगावत करने वाले मनोज पांडेय को तो कैबिनेट मंत्री भी भाजपा ने बना दिया है। माना जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें सदस्यता दी जा रही है।हालांकि विधानसभा की वेबसाइट पर विनोद चतुर्वेदी का नाम अभी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से सपा विधायक के रूप में दर्ज है। जबकि अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह असंबद्ध विधायक हैं। असंबद्ध श्रेणी में तीसरा नाम कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का दर्ज है।

लोकसभा चुनाव से पहले की थी बगावत

पिछले लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा के कई विधायकों ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग की थी। इनमें विनोद चतुर्वदी, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य शामिल थे। उसके बाद से इन सभी का सपा से अलगाव जगजाहिर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन बागी विधायकों को लेकर कई बार तल्ख टिप्पणी भी कर चुके हैं। हालांकि हाल ही में राज्यसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के नाम पर उन्होंने बागियों को भी साथ आने का ऑफर दिया था। उधर, बगावत करने वालों में से मनोज पांडेय योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं जबकि पूजा पाल को भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारी बनाया है।

सपा पर बोला तीखा हमला

गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल से 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होने की जानकारी साझा की। वहीं अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी हिन्दुस्तान से बातचीत में 14 को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।

राकेश प्रताप सिंह ने तो मीडिया से बातचीत पर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस जलाने वालों के साथ राजनीति करना संभव नहीं है। उन्होंने सपा पर परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने हिन्दुत्व और सनातन विरोध के नाम पर भी सपा को घेरा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास
    Next Article प्रेमानंद महाराज के शिष्य का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, ADG को सौंपी गई जांच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले कांग्रेस ने संगठन को जमीन पर मजबूत करने के…

    2 Min Read
    क्राइमदिल्लीराज्य

    बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने किया बरी

    नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    छात्र बताएंगे ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड’, सीएम धामी करेंगे 140 युवाओं से मंथन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात: लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ेंगी 13.50 लाख नई महिलाएं, 25 सितंबर से मिलेगा लाभ

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password