jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रेमानंद महाराज के शिष्य का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, ADG को सौंपी गई जांच
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रेमानंद महाराज के शिष्य का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, ADG को सौंपी गई जांच
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, ADG को सौंपी गई जांच

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 6:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की गुरु कृपा कुंज आश्रम में मौत का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। आयोग ने मामले में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मानवाधिकार आयोग में इस मामले की शिकायत कर घटना की परिस्थितियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की थी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शिकायत में सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, मृतक के कमरे से संबंधित परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य प्रासंगिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने रसिक दुलारी के जीवन और गरिमा के अधिकार को लेकर भी जांच की आवश्यकता जताई है। आयोग ने मामले की प्रकृति को देखते हुए शिकायत की प्रति अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन को भेजकर प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देश के बाद अब पुलिस स्तर पर होने वाली जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्राइवेट पार्ट कटा था, कमरे से मिला था टुकड़ा

युवा साधु रसिक दुलारी शरण ने पिछले शुक्रवार को आश्रम की इमारत से कूद कर जान दे दी थी। उसका प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। पुलिस ने जांच में उसके कमरे से कटा पड़ा प्राइवेट पार्ट, काटने में इस्तेमाल कटर आदि बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। हालांकि मौत और आत्महत्या का कारण अभी तक नहीं पता चल सका है।

मौत की जांच में कई टीमें लगीं

एसएसपी श्लोक कुमार ने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमों को मौत के कारणों की तह तक पहुंच कर जांच करने में लगाया है। पुलिस टीम द्वारा आश्रम में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में करने के साथ ही डीवीआर, मृतक का मोबाइल, उसके खून का सैम्पल कलेक्ट करा फोरेंसिक लैब जांच के लिये भिजवा दिया है।

जबलपुर भी जा रही एक टीम

एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार दीपक के साथ रहने वाले उसके सभी साथियों के अलावा मृतक के परिवारीजन आदि के बयान लिए जा रहे हैं। एक टीम जबलपुर भी जाएगी वह मृतक के परिजनों के भी बयान लेगी। इस दौरान यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि मृतक के परिजनों को पूर्व में वृंदावन आने पर ऐसा क्या कारण रहा कि उन्हें दीपक से मिलने नहीं दिया?

जान देने का कारण अब भी पता नहीं

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की दीपक के मौत किन परिस्थिति में किन कारणों से हुई है। पुलिस द्वारा गुरुकृपा कुंज में रह रहे अन्य साधकों से भी पूछताछ की गई है, जिसमें रसिक दुलारी शरण के व्यवहार, मानसिक स्थिति को लेकर सवाल जवाब किए गए। इसमें मिली जानकारी के अनुसार साधक शांत स्वभाव का था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में सपा को बड़ा झटका! 14 अक्टूबर को BJP में शामिल होंगे ये तीन विधायक
    Next Article जीबी सेरेमनी 5.0; 7.55 लाख करोड़ की 7000 परियोजनाएं तैयार, 75 जिलों में होगा निवेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दिए संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के निर्देश, बजट की नहीं होगी कोई कमी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, आकाश पर गोली चलाने वाला अमन खान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    गाजियाबाद। माता कॉलोनी में रविवार रात आकाश नामक युवक को गोली मारकर फरा चल रहे अमन खान और उसके साथी अरुण…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

    चम्बा: प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और आम जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही…

    3 Min Read
    राज्यपाल गुरमीत सिंह
    उत्तराखंडराज्य

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

    देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: प्रेमानंद महाराज के शिष्य का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, ADG को सौंपी गई जांच
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password