jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय! सुंदर सिंह ठाकुर बनेंगे मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष की रेस भी तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय! सुंदर सिंह ठाकुर बनेंगे मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष की रेस भी तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय! सुंदर सिंह ठाकुर बनेंगे मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष की रेस भी तेज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 12, 2026 10:59 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। कांग्रेस सरकार के गठन के पौने चार साल के लंबे अंतराल के बाद कुल्लू जिले को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने जा रहा है। कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना तय है। वह विधानसभा के मानसून सत्र से पहले शपथ ले सकते हैं। अब विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक जंग भी तेज हो गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि ज्वालामुखी से विधायक संजय रतन का नाम भी चर्चा में है। वीरभद्र सरकार (2012-17 ) में भी कुल्लू जिला को मंत्री पद मिलने में देरी हुई थी। तब सरकार गठन के ढाई साल बाद कर्ण सिंह को आयुर्वेद मंत्री बनाया गया था।

21 अगस्त से शुरू हो रहा सत्र

नए मंत्री की ताजपोशी क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्री के साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू हो रहा है और सत्र समाप्ति के बाद विभागों में बदलाव संभव है।

अभी यह है स्थिति

वर्तमान में कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। हमीरपुर जिला से मुख्यमंत्री और ऊना जिला से उपमुख्यमंत्री हैं। शिमला जिला से तीन मंत्री हैं, जबकि सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और किन्नौर से एक-एक मंत्री हैं। कांगड़ा से दो मंत्री हैं, लेकिन मंडी, लाहुल स्पीति, चंबा और कुल्लू से कोई मंत्री नहीं है। चंबा से विधानसभा अध्यक्ष हैं।

सरकार व संगठन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पलड़ा भारी सरकार और संगठन में शिमला संसदीय क्षेत्र का पलड़ा भारी है। शिमला संसदीय क्षेत्र से पांच मंत्री हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार व संगठन महासचिव विनोद जिंटा भी इसी संसदीय क्षेत्र से हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मीडिया नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, गोपाल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की संख्या भी शिमला संसदीय क्षेत्र से अधिक है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी की बड़ी पहल: युवाओं को मिलेगी UPSC, SSC, बैंकिंग समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
    Next Article जल शक्ति विभाग के 53 जेई की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी, एक सप्ताह में आदेश संभव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस बन चुका है। प्रदेश की आबादी देश…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कम सीडी रेशियो वाले जिलों में लगेंगे विशेष बैंकिंग शिविर, सीएम धामी के निर्देश

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ऋण-जमा (सीडी) अनुपात बढ़ाने के लिए कम प्रदर्शन वाले जिलों में विशेष…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने क्राइम ब्रांच एडीजीपी को जांच के आदेश दिए…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय! सुंदर सिंह ठाकुर बनेंगे मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष की रेस भी तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password