jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सैनी का बड़ा फैसला: भ्रष्ट अधिकारियों की उसी जिले और पद पर वापसी पर लगेगी रोक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सैनी का बड़ा फैसला: भ्रष्ट अधिकारियों की उसी जिले और पद पर वापसी पर लगेगी रोक
राज्यहरियाणा

सीएम सैनी का बड़ा फैसला: भ्रष्ट अधिकारियों की उसी जिले और पद पर वापसी पर लगेगी रोक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 6, 2026 9:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को उसी जिले और उसी पद पर दोबारा तैनाती नहीं दी जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करती है। सरकार ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हाल ही में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख भ्रष्टाचार के आरोपियों को उसी जिले में तैनाती न देने के बारे में अनुरोध किया था।

इस पर मंगलवार को पत्रकारवार्ता में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त है और यह फैसला किया कि भ्रष्टाचार में पकड़े गए अधिकारी को उसी जिले में तैनाती नहीं मिलेगी। हाल ही में भ्रष्टाचार ब्यूरो निरोधक ने पूरे प्रदेश में 140 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की है, जिनके खिलाफ लगातार रिश्वत लेकर काम करने की शिकायतें मिली हैं। इनकी सूची तैयार की गई है। जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो ने 92 ट्रैप और रेड की है।

सीएम बोले- नई पीढ़ी ने नहीं देखा कांग्रेस का शासन

सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने कांग्रेस के शासनकाल की स्थिति नहीं देखी है। कांग्रेस के समय भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी थी, परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं होती थीं और युवाओं की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती थी। परीक्षा देने वाले युवा बस की छत पर बैठक कर परीक्षा केंद्र पहुंचते थे। कोई गिर जाए, किसी की चोट लग जाए कोई सुनने वाला नहीं होता था।

कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े व अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। हरियाणा में अब सरकारी भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर हो रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी
    Next Article बुलंदशहर SSP ने लिया सख्त एक्शन: 5 पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में निलंबित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
    पंजाब

    गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Gagandeep Randhawa Suicide Case: अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या के बाद लालजीत…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत

    जसवां परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सरकार ने परागपुर…

    3 Min Read
    अजित पवार
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अजित पवार के असमय निधन पर हिमाचल सरकार की गहरी संवेदनाएं

    शिमला: महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जालौर में CM योगी का बच्चों के प्रति खास अंदाज, छात्र के साथ ली सेल्फी, वीडियो वायरल

    लखनऊ/जालौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का बच्चों के प्रति स्नेह एक बार फिर देखने को मिला है। राजस्थान…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सैनी का बड़ा फैसला: भ्रष्ट अधिकारियों की उसी जिले और पद पर वापसी पर लगेगी रोक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password