jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 7:15 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

जसवां परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सरकार ने परागपुर को नया सब-डिवीजन (उपमंडल) बनाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस नए प्रशासनिक पुनर्गठन से आसपास की विशाल आबादी को अपने रोजमर्रा के प्रशासनिक व राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हाल ही में सरकार ने यहां उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) की तैनाती का फैसला लिया था, इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी। इस नए उपमंडल का मुख्यालय परागपुर में ही स्थित होगा।

46 पटवार सर्किल को लिया प्रशासनिक दायरे में

इस नए उपमंडल के गठन के लिए उपमंडल देहरा के क्षेत्राधिकार से चार प्रमुख तहसीलों के कुल 46 पटवार सर्किलों को अलग करके नए प्रशासनिक दायरे में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम 1954, रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जनहित में आवश्यक कदम मानते हुए किया है।

नए सब-डिवीजन परागपुर के अंतर्गत शामिल की गई तहसीलों और उनके पटवार वृत्तों की सूची भी सरकार ने जारी कर दी है।

निशांत कुमार ने संभाला एसडीएम का कार्यभार

हिमकोफैड के चैयरमैन विक्रम शर्मा उर्फ डिक्की ने बताया कि सरकार ने परागपुर को उपमंडल का दर्जा प्रदान किया है तथा यहां एसडीएम की तैनाती भी कर दी है। पटवार सर्कलों की अधिसूचना जारी हो गई है। यहां 2020 बैच के अधिकारी निशांत कुमार ने परागपुर में रविवार को एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

इस तरह हुआ चार तहसीलों के पटवार वृतों का पुनर्गठन

  • रक्कड़ तहसील: इस तहसील क्षेत्र से कुल 13 पटवार वृत्तों को नए उपमंडल में जोड़ा गया है। इनमें रक्कड़, चपलाह, भरोली जदीद, कुड़ना, सलेटी, खरोटी, कलोहा, कौलापुर, चौली, कूहना, निहारी, शांतला और अलोह पटवार वृत्त शामिल हैं।
  • जसवां तहसील: इस क्षेत्र के 10 प्रमुख पटवार वृत्तों को परागपुर उपमंडल का हिस्सा बनाया गया है। इनमें स्वाणा, न्याड़, पपलोथर, काहनपुर, कोटला, अमरोह, जंडौर, बाड़ी, घाटी तथा मलोट पटवार वृत्त शामिल हैं।
  • डाडासीबा तहसील: इस तहसील के 11 पटवार सर्किलों को नए प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। इसके तहत कस्बा सीबा, लग, पंजल, जखधार, वैह, शामनगर, दोदरा, जम्बल, चनौर और संबंधित क्षेत्र परागपुर के अधीन कार्य करेंगे।
  • परागपुर तहसील: कुल 12 पटवार वृत्तों को मिलाकर नए उपमंडल का प्रशासनिक दायरा पूरा किया गया है। इसमें गढ़, वालियाणा, चलाली, समनोली, कड़ोआ, नलसूहा, चंबा, बणी, सेहरी, गरली तथा नाहन नगरोटा पटवार वृत्त प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से अब इन सभी क्षेत्रों का सीधा प्रशासनिक और राजस्व नियंत्रण परागपुर उपमंडल कार्यालय के पास रहेगा जिससे स्थानीय निवासियों को त्वरित और सुलभ सरकारी सेवाएं प्राप्त होंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरा आज: CWC की बैठक में होंगे शामिल, हाईकमान से मुलाकात संभव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ब्लू टी-शर्ट और जींस के साथ लाल टोपी, समाजवादी छात्र सभा का नया ड्रेस कोड, 2027 चुनाव से क्या है कनेक्शन?

    समाजवादी पार्टी अपनी पारंपरिक लाल-हरी पहचान के साथ अब नीले रंग को भी राजनीतिक संदेश के तौर पर सामने ला…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का ज़मीनी निरीक्षण: कूड़ा गाड़ी में बैठकर खुद देखा सफाई का हाल लखनऊ/यूपी – उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP को सबसे अधिक तवज्जो: चुनावी राज्यों पर भाजपा का बड़ा दांव, यहां ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय के बीच संतुलन साधा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में गोरखपुर-बस्ती मंडल के शामिल किए गए तीन चेहरे तस्दीक कर रहे…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 51वें जन्मदिन (16 सितंबर) पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password