jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पुराने फार्मूले से ही मिलेगा पंचायतों और निकायों को फंड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पुराने फार्मूले से ही मिलेगा पंचायतों और निकायों को फंड
राज्यहरियाणा

हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पुराने फार्मूले से ही मिलेगा पंचायतों और निकायों को फंड

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 12:54 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 चंडीगढ़। हरियाणा में सातवें राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पंचायतों और शहरी निकायों को पुराने फार्मूले से ही पैसा मिलेगा। अगले वित्त आयोग की सिफारिशें मिलने तक कैबिनेट ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें जारी रखने को मंजूरी दी है। राज्य के अपने कर राजस्व का सात प्रतिशत हिस्सा स्थानीय निकायों को आवंटित किया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि ग्रामीण और शहरी निकायों के बीच धनराशि का बंटवारा तय मानकों के आधार पर होगा। गांवों में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को क्रमशः 75:15:10 के अनुपात में राशि मिलेगी। यानी सबसे बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगा।

ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के बीच राशि बांटते समय आबादी को 80 प्रतिशत और क्षेत्रफल को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके लिए हर साल 31 दिसंबर तक परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर उपलब्ध आबादी के आंकड़े इस्तेमाल होंगे। जिला परिषदों और पंचायत समितियों के हिस्से का निर्धारण भी इसी तारीख तक उपलब्ध जनसंख्या के आधार पर होगा।

गलियों पर 30% से ज्यादा खर्च नहीं

स्थानीय निकाय आवंटित राशि का अधिकतम 30 प्रतिशत हिस्सा गलियों को पक्का करने पर खर्च कर सकेंगे। शेष राशि का उपयोग अन्य निर्धारित स्थानीय विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा। इस सीमा से गलियों के निर्माण पर खर्च की अधिकतम हिस्सेदारी तय रहेगी।

राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं किया तो अनुदान कटेगा

शहरी स्थानीय निकायों के लिए राजस्व जुटाने की शर्त भी लागू रहेगी। उनका वास्तविक राजस्व पिछले वर्ष के लेखापरीक्षित खातों में दर्ज बजटीय राजस्व का कम से कम 85 प्रतिशत होना चाहिए। यह स्तर पूरा नहीं करने वाले शहरी निकायों के चालू वर्ष के राज्य वित्त आयोग अनुदान में अनुशंसित हिस्से के मुकाबले 20 प्रतिशत कटौती होगी।

‘हर-हित’ स्टोर के लिए उपायुक्त दे सकेंगे 20 वर्ग गज पंचायती जमीन

गांवों में ‘हर-हित’ स्टोर का तेजी से विस्तार करने के लिए मंत्रिपरिषद ने ‘हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) नियम, 1964’ में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत संबंधित उपायुक्तों को ग्राम पंचायतों की ‘शामलात देह’ (गांव की साझा जमीन) में 20 वर्ग गज तक की जमीन हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड को ‘हर-हित’ स्टोर स्थापित करने के लिए आवंटन के जरिए पट्टे पर देने की मंजूरी का अधिकार दिया गया है।

‘हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड’ द्वारा फ्रैंचाइजी के माध्यम से ‘हर-हित’ रिटेल चेन चलाई जा रही है। अभी 5000 स्टोर के लक्ष्य के मुकाबले लगभग 1,400 स्टोर चल रहे हैं। गांवों में हर स्टोर के लिए 20 वर्ग गज जमीन की आवश्यकता है।

अभी ऐसे हर पट्टे के लिए राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति लेनी पड़ती है। संबंधित उपायुक्त को मंजूरी देने का अधिकार मिलने से, इन छोटी जगहों के प्रस्तावों पर जिला स्तर पर कार्रवाई हो सकेगी, जिससे रिटेल नेटवर्क का विस्तार आसान हो जाएगा।

ग्राम पंचायत की जमीन पांच साल की अवधि के लिए पट्टे पर दी जा सकती है, जिसे अधिकतम तीन साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा के मिलेंगी ग्रुप-C की नौकरियां
    Next Article सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, जेपी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता, अस्पतालों में सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करें: डीएम

    रूद्रपुर। जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है इसलिए चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं व औषधियां उपलब्ध हो साथ ही चिकित्सालयों में स्वच्छता…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विशेष लोक अदालत को सफल बनाने में जुटा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

    रुद्रपुर। आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जसोला नाले में गिरे बच्चे का चौथे दिन मिला शव, 4 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला इलाके में नाले में गिरे बच्चे की चौथे दिन तलाश पूरी हुई। 22 अगस्त की…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    बनबसा एनएचपीसी में आज धामी कैबिनेट की बैठक: खटीमा से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचेंगे सीएम

    चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जिले के बनबसा एनएचपीसी में आज होने वाली राज्य कैबिनेट की…

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पुराने फार्मूले से ही मिलेगा पंचायतों और निकायों को फंड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password