jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा के मिलेंगी ग्रुप-C की नौकरियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा के मिलेंगी ग्रुप-C की नौकरियां
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा के मिलेंगी ग्रुप-C की नौकरियां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 11, 2026 12:51 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को लिखित परीक्षा के बगैर ही तृतीय श्रेणी पदों (ग्रुप-सी) की नौकरी मिल जाएगी। वन्य जीव रक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन और राज्य आपदा मोचन बल में कांस्टेबल तथा फायर आपरेटर कम ड्राइवर के पदों के लिए शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) से भी छूट मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

खान एवं भूविज्ञान विभाग में माइनिंग गार्ड का पद ग्रुप-डी से ग्रुप-सी में लाने की तैयारी है, ताकि उस पर भी पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण और भर्ती संबंधी लाभ लागू किए जा सकें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नौसेना से 21 नवंबर को पहले बैच के अग्निवीर वापस लौटे रहे हैं, जिन्हें नई नीति का सबसे ज्यादा लाभ होगा।

कैबिनेट ने दी मंजूरी

हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को राज्य की नीति के तहत निर्दिष्ट सरकारी पदों पर क्षैतिज आरक्षण, अधिकतम आयु सीमा में छूट, सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) से छूट और जहां लागू हो, शारीरिक जांच परीक्षा से छूट जैसे लाभ दिए गए हैं। कैबिनेट ने यह भी तय किया कि पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति से संबंधित श्रेणी में कोई कमी पैदा होती है तो उसे उसी श्रेणी की भविष्य की भर्तियों में समायोजित किया जाएगा।

ग्रुप-सी पदों पर होगी सीधी भर्ती

स्वीकृत संशोधनों के तहत पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित सभी प्रकार की परीक्षाओं से छूट दी जाएगी। निर्धारित आरक्षण और अन्य भर्ती प्रविधानों के अधीन विज्ञापित पदों के विरुद्ध सीधी नियुक्ति के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा।

परीक्षाओं से छूट की यह व्यवस्था नीति के अंतर्गत आने वाले ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती पर लागू होगी। हालांकि नियुक्ति के बाद संबंधित विभागीय सेवा नियमों के अन्य सभी नियम, शर्तें और प्रविधान लागू होंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस के प्रवेश पर भड़के सीएम भगवंत मान, इसे बताया मर्यादा पर सीधा हमला
    Next Article हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पुराने फार्मूले से ही मिलेगा पंचायतों और निकायों को फंड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    डिजिटल क्रेडिट सिस्टम
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में किसानों के लिए डिजिटल क्रेडिट सिस्टम, आधार से मिलेगा तुरंत ऋण

    हरियाणा सरकार जल्द ही किसानों के लिए ग्रामीण क्रेडिट सिस्टम (Rural Credit System) शुरू करने जा रही है। इस नई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से दिखा उत्साह, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोग हुए शामिल

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। नोएडा यूनिवर्सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों की सुक्खू सरकार से बड़ी मांग, 15 अगस्त को DA एरियर और बकाया भुगतान के ऐलान की उम्मीद

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित तीन…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ग्रेटर नोएडा: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट, पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

    आज दिनांक 17/7/2026 को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, ग्रेटर नोएडा में भगवान विश्वकर्मा जी के…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा के मिलेंगी ग्रुप-C की नौकरियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password