आज दिनांक 17/7/2026 को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, ग्रेटर नोएडा में भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस विशेष अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। यह योजना पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को कौशल, आधुनिक उपकरण और बेहतर आजीविका के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और विकसित भारत–2047 के संकल्प की सिद्धि की मंगलकामना की।

