jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 6:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी देहरादून में महिला के अपहरण की वारदात में भी शामिल थे. अपहरण की वारदात असफल होने के बाद पैसों की कमी के चलते उन्होंने हरिद्वार में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया. जबकि, फरार चल रहे इनके दो साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सिडकुल कोतवाली प्रभारी अजय शाह ने बताया कि बीती 24 सितंबर को अन्नेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार बाइक से शिवालिक नगर की ओर जा रहे थे. तभी रानीपुर रो नदी के पास चार युवकों ने तमंचे के बल पर उनकी पल्सर बाइक और मोबाइल लूट लिया था. तहरीर के आधार पर सिडकुल कोतवाली में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था.

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. कोतवाली प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान पुलिस ने दीपक और आकाश नाम के दो युवकों को नवोदय स्कूल के सामने पीठ मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया.

देहरादून में किडनैपिंग असफल, हरिद्वार में की लूटपाट: आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, एक आरसी, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपए बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो 23 सितंबर को रायपुर (देहरादून) में महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में शामिल थे. उसी मामले में गिरफ्तारी के डर से वो कार से हरिद्वार आए थे. अगले दिन पैसों की कमी होने पर दीपक और उसके तीन साथियों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास शराब पी.

इसके बाद नदी किनारे कच्चे रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को रोककर तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया. घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. आरोपियों के दो अन्य साथी बाइक और मोबाइल बेचने के लिए निकले, जो अभी तक वापस नहीं लौटे हैं. उनके लौटने से पहले पुलिस ने दीपक और आकाश को गिरफ्तार कर लिया.

देहरादून में गिरफ्तार युवती ने खोला था राज: देहरादून में पुलिस ने महिला के अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया था. 19 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में आरोपी युवती ने पुलिस को बताया घटना शमिल वो दीपक पुत्र दिलीप कुमार को पिछले करीब दो साल से जानती थी. दोनों अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे.

इसी दौरान उनकी मुलाकात महिला सुषमा वर्मा से हुई. डेयरी खोलने को लेकर महिला और युवती के बीच विवाद हो गया था. महिला को सबक सिखाने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई थी. इस योजना में दीपक ने युवती का साथ दिया. हालांकि देहरादून में दीपक की गिरफ्तारी तो नहीं हो सकी, लेकिन हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में दीपक और उसके साथी आकाश को गिरफ्तार कर लिया.

“गिरफ्तार आरोपी देहरादून में एक महिला के अपहरण के मामले में भी शामिल थे. देहरादून के बाद इन्होंने हरिद्वार में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था. फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.“- अजय शाह, सिडकुल कोतवाली प्रभारी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता-

  1. दीपक पुत्र दिलीप कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- ग्राम खागा, जिला फतेहपुर सिकरी (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर (हरिद्वार)
  2. आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी (उम्र 26 वर्ष), निवासी- ग्राम नगर (पौड़ी) हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी थाना रानीपुर (हरिद्वार)

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल
    Next Article हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: देहरा से अलग होकर अस्तित्व में आया परागपुर उपमंडल, लोगों को मिलेगी राहत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के विकास को विश्व बैंक का साथ, जल संरक्षण से शिक्षा तक सहयोग पर मंथन

    देहरादून। उत्तराखंड को वर्ष 2047 तक सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा-प्रतिरोधी राज्य बनाने की दिशा में विश्व बैंक सहयोग करेगा। मुख्य…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शनि मंदिर के कार्यक्रमों को लेकर नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, पदाधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नैनीताल दूषित पानी मामला: 6 अधिकारी निलंबित, EE को कड़ी चेतावनी; राज्य गठन के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई

    नैनीताल। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलाेमीटर दूर ज्योलीकोट व आसपास के इलाकों में दूषित पेयजल सप्लाई से जल जनित…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दुष्कर्म पीड़िता को गर्भसमापन के लिए तुरंत सीएमओ के पास ले जाए पुलिस, हाई कोर्ट के आदेश पर डीजीपी का निर्देश

    लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों की पुलिस को निर्देश दिए हैं कि दुष्कर्म या लैंगिक उत्पीड़न के मामले में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password